ramcharitmanas
✕

मंगल यदि है दसवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (18:07 IST)
मंगल मकर में उच्च का कर्क में नीच का होता है। लाल किताब के अनुसार मंगल नेक और मंगल बद होता है। दसवें घर में मंगल है तो उसे उच्च का माना जाएगा और चौथे घर में है तो नीच का माना जाएगा। लेकिन यहां दसवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : दसवें खाने का मंगल 'चीता' माना गया है। यदि उच्च का है तो खानदान को तार देगा। जायजाद, मकान और वाहन का मालिक रहेंगा लेकिन 'नगद नारायण' की शर्त नहीं। व्यापार में अव्वल रहेगा। यहां स्थित मंगल संतान के दृष्टिकोण से ठीक नहीं होता है। मकैनिकल इंजीनिअर, इलेक्ट्रानिक इंजीनिअर, हथियारों से जुड़े कार्य, सेना आदि में आपकी रुचि है तो यह मंगल आपकी मदद करेगा।

 
पांच सावधानियां
1. शराब ना पीएं।
2. जमीन जायदाद और सोना-चांदी कभी ना बेचें।
3. दूध कभी उबलकर ना गिरे।
4. काले जादू या बेकार तंत्र-मंत्र के चक्कर में न पड़े।
5. जुआ, सट्ठा खेलना और ब्याज का काम ना करें।

 
ये पांच कार्य करें
1. संतानहीन लोगों की मदद करें।
2. हिरण को चारा खिलाएं।
3. छाया दान करें।
4. काने और निःसंतान व्यक्तियों की मदद करें।
5. नित्य हनुमान चालीसा पढ़ें और हनुमानजी को सिन्दुर चढ़ाएं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

16 October Birthday: आपको 16 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

अगला लेख