dharma sangrah
✕

यदि आपके जीवन में कुछ भी अच्‍छा नहीं चल रहा है तो करें ये 3 अचूक उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

Updated: शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 (16:02 IST)
Lal Kitab remedies: किसी भी प्रकार से मानसिक शांति नहीं मिल रही है, घटना दुर्घटनाएं बनी हुई है। अस्पताल के चक्कर पर चक्कर काटना पड़ रहे हैं या कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो यह माना जाएगा कि कुछ न कुछ आपसे गलत होता जा रहा है। यदि आपके जीवन में कुछ भी सही नहीं चल रहा है तो यह माना जाएगा कि घर का वास्तु, कुंडली के ग्रह नक्षत्र सहित आपके कर्म भी खराब हैं। यदि कर्म अच्‍छे हैं तो फिर प्रारब्ध का कोई दोष है या घर परिवार पर किसी छाया का साया है। आपको इन सभी से मुक्ति के लिए 3 अूचक उपाय करने होंगे तो जीवन में तुरंत आराम मिलेगा।ALSO READ: वर्ष 2025 में मेष, कर्क, सिंह, कुंभ, धनु और मीन राशि पर शनि का प्रभाव, करें लाल किताब के मात्र 5 उपाय
 
1. हनुमान भक्ति: आपको अब तुरंत ही हनुमानजी की शरण में आ जाना चाहिए और प्रतिदिन सुबह हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ना प्रारंभ कर दें। इसके बाद घर में सुंदरकांड का पाठ कराएं। जब यह दोनों कार्य हो जाए तो 43 दिनों के आसपास किसी मंगलवार या शनिवार के दिन 300 बार हनुमान चालीसा का पाठ स्वयं करें, एक ही जगह पर बैठकर। पाठ करने के बाद प्रसाद वितरण करें और किसी एक बालक को भोजन कराएं। 
 
2. नारियल का उपाय: एक पानीदार नारियल लें और उसे अपने उपर से 21 बार वारकर उसे बाहर कहीं होम कर लें। इसी प्रकार घर के सभी सदस्यों के सिर पर से 21 बार नारियल वारकर उसे बाहर कहीं जला दें। ध्यान रखें कि प्रत्येक सदस्य के लिए अलग अलग नारियल लें। ऐसा आप मंगलवार या शनिवार के दिन करें।
 
3. छाया दान करें: शनि के मंदे कार्य न करें, जैसे परस्त्रीगमन, शराब पीना, ब्याज का धंधा करना और किसी मनुष्य या प्राणी को सताना। घर की महिलाओं का सम्मान न करना, गंदे बने रहना, क्रोध करते रहना, किसी के प्रति मन में छल कपट रखना आदि। इस शर्त के साथ ही कम से कम 21 शनिवार को छाया दान करें। 21 शनिवार नहीं कर सकते हैं तो कम से कम 11 शनिवार को छाया दान करें। छायादान अर्थात एक कटोरी में सरसो का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा अच्‍छे से देंखे और फिर उस कटोरी को शाम के वक्त शनि भगवान के चरणों में रख दें। ALSO READ: वर्ष 2025 में लाल किताब के अनुसार शनि, राहु और केतु से बचने के लिए करें 5 अचूक उपाय
 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

25 October Birthday: आपको 25 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

13 नवंबर तक वक्री रहेंगे बुध: इन 5 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा ट्विस्ट, खुलेगा तरक्की का रास्ता!

अगला लेख