Hanuman Chalisa
✕

बुधवार के दिन क्यों करते हैं माता दुर्गा की पूजा, जानिए लाल किताब के 9 उपाय

Updated: बुधवार, 13 जनवरी 2021 (11:20 IST)
ज्योतिष अनुसार यह भगवान गणेश और लाल किताब अनुसार माता दुर्गा का दिन है। परंतु इसके देवता बुध हैं जो चंद्रमा के पुत्र हैं। कमजोर मस्तिष्क वालों को बुधवार के दिन उपवास रखना चाहिए, क्योंकि बुधवार का दिन बुद्धि प्राप्ति का दिन होता है। बुद्धवार के व्रत से बुध ग्रह की शांति तथा धन, विद्या और व्यापार में वृद्धि होती है।
 
 
बुध ग्रह और लाल किताब : 
1. बुध ग्रह यदि कमजोर है तो लाल किताब के अनुसार सूंघने की शक्ति क्षीण हो जाती है और जातक तुतलाने लगता है। 
2. समय पूर्व ही दांत खराब हो जाते है। मित्र से संबंध बिगड़ जाते हैं। 
3. बुध यदि केतु और मंगल के साथ है तो मंदा फल मिलता है।
4. शत्रु ग्रहों से ग्रसित बुध का फल मंदा ही रहता है। विशेषत: यह नौकरी या व्यापार में नुकसान दे सकता है।
5. संभोग की शक्ति क्षीण कर देता है। 
6. इसके अलावा आपके मकान की स्थिति भी बुध के खराब होने की निशानी बताता है। बुध के मकान के चारों ओर खाली जगह होती है। हो सकता है कि यह मकान सभी मकानों से अलग अकेला ही हो। मकान के साथ चौड़े पत्तों के वृक्ष होंगे। गुरु और चंद्र के वृक्ष के साथ न होगा और अगर हुआ तो वह घर बुध की दुश्मनी का पुख्ता प्रमाण माना जाएगा।
 
बुध ग्रह के उपाय : 
1. दुर्गा माता की भक्ति करें। 
2. बुधवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में जाएं और उन्हें हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं या 9 कन्याओं को हरे रंग का रुमाल बांटें।
3. माता का मं‍त्र ॐ दुर्ग दुर्गाय नम: का जाप करें।
4. बुधवार को नाक छिनवाकर दूसरे दिन गुरु का दान करें और नाक में 43 दिन तक चांदी का तार डालकर रखें। 
5. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
6. साबुत हरे मूंग का दान करें और सबसे जरूरी यह कि झूठ ना बोलें।
7. बुधवार के दिन तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाना बहुत शुभ होता है। 
8. अपने साथ हरा रुमाल जरूर रखें।
9. बेटी, बहन, बुआ और साली का अपमान ना करें।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख