kalsarpa dosh calculator
✕

बृहस्पति यदि है चौथे भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (10:26 IST)
धनु और मीन का स्वामी गुरु कर्क में उच्च का और मकर में नीच का होता है। लाल किताब में चौथे भाव में गुरु बलवान और सातवें, दसवें भाव में मंदा होता है। बुध और शुक्र के साथ या इनकी राशियों में बृहस्पति बुरा फल देता है। लेकिन यहां चौथे घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और उपाय करें, जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : ‍पानी में तैरता ज्ञान। स्त्री, दौलत और माता का सुख। खुद का आलिशान मकान। राजा जैसा जीवन होगा। यहां यदि उच्च का गुरु है तो प्रसिद्ध पाएगा। चौथा घर बृहस्पति के मित्र चंद्रमा का है। बृहस्पति इस घर में उच्च का होता है। इसलिए जातक को दूसरों का भाग्य व भविष्य तय करने की शक्तियां प्रदान करता है। जातक को संकट के समय में दैवीय सहायता प्राप्त होती है। जैसे-जैसे उसकी उम्र बढती जाएगी जातक समृद्धि और धन में भी वृद्धि होगी। लेकिन यदि सावधानियों का पालन नहीं किया तो उपरोक्त कुछ भी नहीं मिलेगा।
 
 
5 सावधानियां :
1. घर में भीतर मंदिर का होना अच्छा नहीं।
2. संन्यास या वैराग्य के बाद संसार में रहकर अच्छे नहीं।
3. घर में कभी भी नंगे बदन न रहें।
4. दसवें घर में गुरु के शत्रु ग्रह हैं तो सवधानी बरतें।
5. बदनामी वाले कोई कार्य न करें और कुसंगत से बचें।
 
 
क्या करें : 
1. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते रहें।
2. नाग देवता को दूध पिलाते रहें।
3. बहन, पत्नी और मां का अपमान न करें।
4. पीपल के पेड़ में गुरुवार को जल चढाएं।
5. गुरुवार का व्रत रखें और दुर्गा माता की पूजा करें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Budh Uday in Tula: बुध ग्रह के उदित होने से किसके बढ़ेंगे खर्च और किसकी होगी बल्ले-बल्ले? जानें 12 राशिफल

Guru Ketu Yuti 2026: सिंह राशि में बनी गुरु-केतु की खतरनाक युति, जानें 12 राशियों का सटीक राशिफल और अचूक उपाय

Weekly Horoscope: 9 से 15 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते? जानें क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Annual Numerology 2027 : मूलांक 8 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

अगला लेख