biodatamaker

29 सितंबर 2020 को शनि हो रहे हैं मार्गी, जानिए बचने के 17 उपाय

Updated: रविवार, 27 सितम्बर 2020 (14:28 IST)
24 जनवरी को शनि ने धनु से मकर राशि में गोचर किया था। फिर 11 मई को ही वे वक्री हुए और अब 29 सितंबर 2020 को वे पुन: मार्गी होंगे। ऐसे में लाल किताब के अनुसार इसे बचने के उपाय जानिए।
 
 
ज्योतिष शास्त्र में शनि के राशि परिवर्तन को एक बड़ी घटना माना गया है। शनि हर 30 साल में अपने राशि चक्र को पूरा करता है। इसके अनुसार शनि हर ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। 24 शनि ने मकर राशि में प्रवेश किया था जिसके चलते कन्या और वृषभ राशि से हटकर मिथुन और तुला राशि पर ढैय्या प्रारंभ हो गई थी। शनि के इस राशि परिवर्तन से कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो गया था।
 
फिर 11 मई से 29 सितंबर तक शनि ने मकर राशि में ही रहकर वक्री अवस्था में गोचर किया। शनि अब पूरे 142 दिन बाद यानी 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वक्री से मार्गी हो रहे हैं।
 
24 जनवरी को मकर राशि पर राहु के साथ शनि की स्थिति से अशुभ फलदायी ‘षडाष्टक योग’ बना था जो अब समाप्त हो रहा है। इसी वर्ष शनि 27 दिसम्बर 2020 को अस्त भी हो जाएंगे, जिससे शनि के प्रभाव कम हो जाएंगे। धनु और मकर राशि में पहले से ही शनि की साढ़े साती का प्रभाव चल रहा था वह भी समाप्त हो जाएगा।
 
 
लाल किताब खाना नम्बर 10 को शनि का पक्का घर मानता है। शनि देव कर्म के अधिपति होने से इस घर के अधिकारी है। टेवे में दूसरे, तीसरे, सातवें और बारहवें खाने में शनि श्रेष्ठ होते हैं। शनि का मंदा घर एक, चार, पांच एवं छठा होता है। बुध, शुक्र एवं राहु के साथ शनि मित्रवत व्यवहार करते हैं। इनकी शत्रुता सूर्य, चन्द्र एवं मंगल से रहती है। केतु एवं बृहस्पति के साथ शनि समभाव रखते हैं। मेष राशि में ये नीच होते हैं जबकि तुला राशि में उच्च। शनिदेव शनिवार के अधिकारी होते हैं।
 
 
शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय:-
1. कारोबार में लाभ हेतु काला सुरमा भूमि में दबाना चाहिए।
2. रोटी में सरसों तेल लगाकर कुत्ते को खिलाना चाहिए।
3. शनिवार के दिन शनि मंदिर में छाया दान करना चाहिए।
4. तिल, उड़द, लोहा, तेल, काला वस्त्र और जूता दान देना चाहिए।
5. आचारण को शुद्ध रखें एवं मांस मदिरा से परहेज रखें।
6. जुआ सट्टा न खेंले, ब्याज का धंधा न करें।
7. पति या पत्नी के प्रति वफादार बनकर रहें।
8. प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें 
9. दांत साफ रखें।
10.हमेशा सिर ढक कर ही मंदिर जाएं।
11. झूठी गवाही से बचें।
12. पिता और पुत्र का कभी अनादर ना करें।
13. नास्तिक और नास्तिकता के विचारों से दूर रहें।
14. भैरव बाबा को शराब चढ़ाएं।
15. कौवे और कुत्ते को प्रतिदिन रोटी खिलाएं।
16. अंधे, अपंगों, सेवकों और सफाइकर्मियों को खुश रखें और उन्हें दान दें।
17. शहद का सेवन करें, शहद में काले तिल मिलाकर मंदिर में दान करें या शहद को घर में हमेशा रखें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख