manglik dosh calculator
✕

सौर मंडल का धरती से छोटा ग्रह मिला

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 19 जुलाई 2012 (16:24 IST)
FILE

अंतरिक्षविदों ने नासा के स्पिटजलर टेलीस्कोप का इस्तेमाल कर एक ऐसे ग्रह की खोज की है जो हमारे सौर मंडल का संभवत: सबसे करीबी और आकार में अपनी धरती का दो तिहाई है।

नासा ने बताया कि 33 प्रकाश वर्ष दूर इस संभावित ग्रह का नाम यूसीएफ-1.01 है। इसका व्यास 8400 किलोमीटर है और यह अपने सौर मंडल के बाहर का सबसे करीबी ग्रह है जो आकार में पृथ्वी से छोटा है।

सौर मंडल से बाहर अब तक कुछ ग्रहों की ही खोज हुई है जो आकार में हमारे ग्रह से छोटे हैं और यूसीएफ- 1.01 ऐसा पहला ग्रह है जिसकी पहचान अंतरिक्ष टेलीस्कोप से हुई है।

ओरलैंडो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा के केविन स्टीवेंसन ने एक वक्तव्य में बताया, ‘हमें स्पिटजलर टेलीस्कोप की सहायता से एक करीबी, बेहद छोटे और बेहद गर्म ग्रह होने के पुख्ता सबूत मिले हैं।’

इस नए गर्म ग्रह की पहचान इत्तेफाकन हुई जब स्टीवेंसन और उनके सहकर्मी नेपच्यून के आकार वाले सौर मंडल के बाहर के एक अन्य ग्रह जीजे 436 बी का अध्ययन कर रहे थे। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?