Hanuman Chalisa
✕

सावधान! भयानक सौर आंधी मचा सकती है तबाही

Written By WD
Published: बुधवार, 25 जनवरी 2012 (11:44 IST)
FILE
धधकते सूर्य की सौर आंधी से निकली भूचुंबकीय ज्वाला की लपटें पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकराने वाली हैं जिससे हवाई यातायात, बिजली ग्रिड, उपग्रह सेव ाएं प्रभावित होने की आशंका है ।

अमेरिकी अंतरिक्ष मौसम अनुमान केंद्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सूर्य से 2000 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से ज्वाला की लपटें निकली थीं, जो आमतौर पर सूर्य से निकलने वाली लपटों की रफ्तार से पाँच गुना ज्यादा है।

सेंटर के टेरी ओंसागेर ने कोलाराडो स्थित बोल्डर से कहा कि जब ये कण पृथ्वी से टकराते हैं तो वे हमारे सुरक्षा कवच को भेद कर चुंबकीय क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं और इस भीषण ऊर्जा से पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में जबरदस्त उतार-चढ़ाव होता है और सब कुछ गड्डमड्ड हो जाता है।

यह ऊर्जा एयरलाइनों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली उच्च आवृत्ति वाली रेडियो संचार प्रणाली को बाधित कर देती है। एयरलाइनें उत्तरी अमेरिका, योरप और एशिया के बीच उत्तरी ध्रुव के पास नौवहन के लिए इस संचार प्रणाली का उपयोग करती हैं। इसलिए विमानों के कुछ मार्गों में बदलाव करना पड़ेगा। सूर्य की इन लपटों से बिजली ग्रिड और उपग्रह सेवाएं बाधित होने की आशंका है।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रह रहे वैज्ञानिकों को सौर विकिरण के दुष्प्रभाव से अपने बचाव के लिए यान के विशेष हिस्से में जाने की सलाह दी गई है। केंद्र ने बताया कि इस सौर तूफान की तीव्रता औसत से तेज हो सकती है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?