Hanuman Chalisa
✕

सावधान! पृथ्वी से टकरा सकता है टेलीस्कोप

Written By भाषा
Published: बुधवार, 12 अक्टूबर 2011 (08:50 IST)
ND
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि धरती पर एक और उपग्रह गिर सकता है। पृथ्वी की कक्षा में स्थापित जर्मन टेलीस्कोप, जिसका वजन करीब तीन टन है, अनियंत्रित हो गया है। यह इस माह के अंत तक पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश कर सकता है।

टेलीस्कोप तेज गति से धरती की और बढ़ रहा है। रोसाट एक जर्मन एक्स-रे टेलीस्कोप है, जिसे ब्रिटेन और अमेरिका की साझा तकनीक से बनाया गया था। यह पृथ्वी की कक्षा में 1990 से है और तारों के संबंध में अमूल्य डेटा मुहैया कराता रहा है, लेकिन 1999 में इसका धरती से संपर्क टूट गया था।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार यह टेलीस्कोप अब इस माह के अंत तक धरती के वातावरण में प्रवेश कर सकता है। जर्मन एयरोस्पेस सेंटर ने चेतावनी दी है कि टेलीस्कोप के 30 टुकड़े धरातल तक पहुँच सकते हैं, जिनका वजन 1.6 टन हो सकता है।

रोसाट के टुकड़े जब पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करेंगे तो इसका गर्मी प्रतिरोधक मिरर नष्ट नहीं होगा और इसके तेज धार वाले टुकड़े धरती पर गिर सकते हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य