Hanuman Chalisa
✕

शोध से पता चला असली मुस्कान का राज...

Written By वार्ता
Published: शुक्रवार, 14 जून 2013 (11:05 IST)
FILE
वाशिंगगटन। कहा जाता है कि दिल के भाव चेहरे पर आ ही जाते हैं, लेकिन दिल के भाव चेहरे पर बयां हो इससे पहले ही सामने वाले को हमारे भाव का पता चल पाता है।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित बैगर विश्वविद्यालय के एक दल ने इस दिशा में एक नया शोध किया है जिसे जर्नल साइकोलॉजिकल साइंस पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। शोध के मुताबिक चेहरे पर असली मुस्कान के आने से पहले ही सामने वाले को पता चल जाता है कि अब हम मुस्कुराएंगे।

हालांकि जबरन या औपचारिक मुस्कान की स्थिति में सामने वाला भ्रम में पड़ जाता है। असली मुस्कान का पता चेहरे पर आने के पहले ही पता चल जाता है। असली मुस्कान में हमारी आखों के पास की कुछ मांसपेशियों में खिंचाव होता है जिससे उसके बारे में पहले ही पता चल जाता है।

शोध में पता चला कि जब दो अजनबी एक दूसरे से मिलते हैं तो दोनों न सिर्फ मुस्कुराते हैं बल्कि उनकी मुस्कान भी एक जैसी ही होती है। इस पर अध्ययन करने के बाद पता चला कि जब दो व्यक्ति बात करते हैं और सामने वाले को मुस्कान आने वाली होती है तो उससे बात करने वाला मुस्कान देखकर खुद भी मुस्कुरा पड़ता है।

शोधर्कताओं के मुताबिक लोग औपचारिक रूप से तब मुस्कुराते हैं जब उन्हें लगता है कि इस बात पर मुस्कुराना सामाजिक बर्ताव है, लेकिन असली मुस्कान उनके चेहरे पर तब आती है जब वे आह्लादित होते हैं। (वार्ता)

लेखक के बारे में
वार्ता
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां