Daily Horoscope
✕

शराब पीने के बाद उग्र होने का राज

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 23 दिसंबर 2010 (19:23 IST)
FILE
क्यों कोई व्यक्ति शराब पीने से उग्र हो जाता है यह सवाल अक्सर मुँह बाये खड़ा रहता है लेकिन इसका कारण एक खराब जीन का होना पाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने पाया कि एचटीआर2बी नामक जीन आमतौर पर शांति स्वभाव के व्यक्ति को एल्कोहोल के प्रभाव से उग्र बना देता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने उग्र स्वभाव लोगों के डीएनए का उन लोगों के डीएनए से मिलान किया, जो उग्र नहीं थे।

' टेलीग्राफ' के अनुसार अध्ययन में पाया गया कि केवल एक डीएनए जो एचटीआर2बी जीन को अवरूद्ध करता है, वह आवेग के लिए जिम्मेदार है। यह जीन मस्तिष्क में कई तरह के स्वभाव को प्रभावित करने वाले सेरोटोनिन के बनने को प्रभावित करता है।

' नेचर पत्रिका' में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार अनुसंधानकर्ताओं ने चूहों में भी यह प्रयोग किया। उनके उस जीन पर जब चोट की अथवा उसे प्रभावित किया तो वे अधिक उग्र हो गए।

मेरीलैंड में नेशनल इंस्टीट्यूट आन एल्कोहोल अब्यूज एंड एल्कोहोलिज्म के डॉ. डेविड गोल्डमैन के अनुसार दिलचस्प रहा कि हमने पाया कि इस तरह क्यों लोग व्यवहार करते हैं इसका कारण उनके जीनों का अलग होना ही एकमात्र कारण नहीं होता।

गोल्डमैन के अनुसार उग्र स्वभाव अथवा बिना सोचे हरकत करना आत्महत्या आक्रामक रवैये अथवा लती होने जैसे कई तरह के व्यवहारों के लिए जिम्मेदार है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह