Hanuman Chalisa
✕

लौट रहा है सबसे बड़ा उल्का पिंड

चंद्रमा से टकरा सकता है सबसे बड़ा उल्का पिंड

Written By ND
Updated: गुरुवार, 23 जून 2011 (10:13 IST)
ND

अंतरिक्ष में भटक रहा सबसे बड़ा उल्का पिंड '2005 वाय-यू 55' इस माह में धरती के सबसे पास से गुजरेगा। इस दौरान चंद्रमा से इसकी दूरी मात्र 452 किमी ही रह जाएगी।

गुरुत्वाकर्षण के कारण यदि यह पृथ्वी से टकरा गया तो आधी दुनिया का सफाया हो सकता है। हालांकि खगोल विज्ञानी इसके धरती से टकराने की संभावना को न के बराबर बता रहे हैं। इसकी तुलना में इसके चंद्रमा से टकराने की संभावना ज्यादा है।

वराहमिहिर शोध संस्था उज्जैन के खगोल विज्ञानी संजय केथवास ने बताया कि खगोल विज्ञान में एक शब्द है 'नियोज' जिसका अर्थ है 'नीयर टू अर्थ ऑब्जेक्ट्स' या पृथ्वी के पास अंतरिक्ष में भ्रमण करने वाली वस्तुएं। इनसे हमेशा खतरा बना रहता। इन्हीं नियोज में से एक सबसे बड़ा उल्का पिंड '2005 वाय-यू 55' है, जो 30 वर्षों बाद पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरेगा।

ND
पृथ्वी-चंद्रमा के मध्य अंतरिक्ष से गुजरते समय यदि यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में फंस गया तो यह धरती से टकरा सकता है।

आलू जैसी बड़ी चट्टान : उल्का पिंड 2005 वाय-यू 55 पहाड़ी आलू जैसी एक बड़ी एवं ठोस चट्टान है। इसकी लंबाई 1 हजार 300 फुट है। अगर यह पृथ्वी से टकराती है तो 50 अरब टन टीएनटी (ट्राइ नाइट्रो टाल्युइन) के बराबर ऊर्जा उत्पन्न होगी, जो आधी धरती को ध्वस्त करने के लिए पर्याप्त है।

इसके पहले वर्ष 1981 में यह उल्का चंद्रमा के उस पार से गुजरा था, लिहाजा तब खतरे जैसी कोई बात नहीं थी। मगर इस बार यह पृथ्वी और चंद्रमा के बीच से गुजरने वाला है। वैसे यह सूर्य के प्रचंड गुरुत्वाकर्षण में बंधा हुआ है। अतः इसके अपने पथ पर सीधे आगे निकल जाने की उम्मीद अधिक है।

उल्का पिंड 2005 वाय-यू 55 टेलीस्कोप के माध्यम से इस माह से दिखने लगेगा। इसके लिए दुनिया भर के खगोल विज्ञान क्लब, संस्थाएं तैयारी में जुटी हैं।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना