dharma sangrah
✕

लगातार खाँसी है तो चॉकलेट खाइए

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 17 जनवरी 2011 (16:49 IST)
ND
अगर आपको चॉकलेट पसंद हैं तो अब आपके पास उसे खाने का एक बेहतरीन बहाना है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि चॉकलेट लगातार हो रही खाँसी के लिए अच्छा इलाज है।

द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की दवा बनाने वाली कंपनी एसईईके ने ‘कोका’ में एक ऐसा प्राकृतिक तत्व खोजा है जो गले में होने वाले खराश के कारणों को दूर कर सकता है।

फिलवक्त खराशों को नियंत्रित करने वाली दवाओं (कफ सिरप) में कोडिन नामक नशे का प्रयोग होता है।

वैज्ञानिक ‘थियोब्रोमिन’ पर आधारित दवा बनाने में जुटे हुए हैं। इसके बारे में उनका कहना है कि इसमें लगातार खाँसी उत्पन्न करने वाली वैगस तंत्रिकाओं में हो रही परेशानियों को दूर करने की क्षमता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि थियोब्रोमिन कोका से बने उत्पादों में काफी मात्रा में पाया जाता है।

प्रोफेसर एलेन मॉरिस का कहना है, 'फिलहाल बाजार में उपलब्ध नशा आधारित दवाओं जैसे कोडिन के नुकसान को देखते हुए हमें एक नशा रहित दवा की सख्त जरूरत है, जिससे रोगियों में जल्दी सुधार हो सके।

उन्होंने कहा, 'वैसे तो सैद्धांतिक रूप से यह तय हो चुका है कि एक डार्क चॉकलेट में काफी मात्रा में थियोब्रोमिन मिलता है मगर शोध में अभी भी इसकी सही खुराक तय होना बाकी है।

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन