kundali milan
✕

रंगरेज सूक्ष्म जीवाणु की खोज

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 5 जुलाई 2011 (10:25 IST)
FILE
गुजरात में कच्छ जिले के सूखे पड़े बन्नी क्षेत्र में जैविक रंग पैदा करने वाले जीवाणुओं के एक समूह के बारे में पता चला है। इसका इस्तेमाल डाई उद्योग में किया जा सकता है।

गुजरात मरूस्थलीय पारिस्थितिकी संस्थान (जीयूआईडीई) के शोधकर्ताओं के मुताबिक बन्नी के खारी मिट्टी में पहली बार नमक वाले पर्यावरण में पाए जाने वाले और रंग पैदा करने वाले इस जीवाणु उपसमूह को पाया गया है।

संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ वी. विजय कुमार ने कहा जब (जीवाणु से प्राप्त) रंग का इस्तेमाल कपास के धागे को रंगने में किया गया तो इसके बेहतर रंग के बारे में पता चला। यह उच्च तापमान और प्रकाश में भी बेहतर दिखता है। इससे इसके वाणिज्यिक इस्तेमाल की संभावना के बारे में पता चलता है।

संस्थान के वैज्ञानिकों ने कहा कि जैविक रंगों की भारी मांग है। इन जीवाणुओं का इस्तेमाल विभिन्न क्षेत्रों में किया जा सकता है। (एजेंसी)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा