dharma sangrah
✕

मिनटों में ठीक होंगे दिल के मरीज

Written By भाषा
Updated: रविवार, 28 नवंबर 2010 (17:19 IST)
FILE
दिल के मरीजों के लिए एक खुशखबरी। धमनियों में रुकावट के उपचार के मामले में वैज्ञानिकों ने एक अहम सफलता मिलने का दावा किया है।

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने उच्च क्षमता के एक लेजर का आविष्कार किया है, जिससे धमनियों में रुकावट का कुछ ही मिनटों में उपचार किया जा सकेगा।

इस नई प्रक्रिया के तहत एक स्पेशल कैथेटर या ट्यूब लगाई जाएगी, जो उत्तकों को इतने छोटे टुकड़ों में तोड़ देगी, जो सिर्फ सूक्ष्मदर्शी से ही देखे जा सकेंगे ।

लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज में हुए परीक्षणों में इस नए प्रयोग में सफलता दर्ज की गई है। इस प्रक्रिया में ऑपरेशन में समय भी कम लगेगा और मरीज कम समय में ही ठीक हो जाएँगे।

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई में इस प्रक्रिया के तहत जिन पहले दो मरीजों का ऑपरेशन किया गया, उन्हें अगले ही दिन छुट्टी दे दी गई, जबकि इसके पहले इस ऑपरेशन में मरीज को कई सप्ताह तक अस्पताल में रहना पड़ता था।

हर साल हजारों लोग अपनी धमनियों को चौड़ा कराने का ऑपरेशन कराते हैं। धमनियों में कॉलेस्ट्रॉल, उच्च तनाव और डायबिटीज के कारण रुकावट आने लगती है, जिसका परिणाम दिल की बीमारी और बायपास सर्जरी के रूप में दिखता है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा