Hanuman Chalisa
✕

मवेशियों की जुगाली से तैयार होगा ईंधन

Written By भाषा
Published: गुरुवार, 28 अप्रैल 2011 (08:31 IST)
ND
वैज्ञानिकों का यह नया अध्ययन यदि व्यावहारिक पैमानों पर खरा उतरा तो देश के डेयरी फार्मों के लाखों मवेशी दूध और मांस के उत्पादन के साथ ईंधन बनाने में भी मददगार साबित होंगे।

शोधकर्ताओं का दावा है इससे वातावरण की हिफाजत भी होगी। इंदौर जिले के गवर्नमेंट वेटरनेरी डॉक्टर महाविद्यालय से पीजी स्तर पर अनुसंधान कर रहे जुल्फकार-उल-हक ने मवेशियों की जुगाली के दौरान निकलने वाली मिथेन गैस इकट्ठी करके इसे तरल ईंधन में बदलने की परियोजना का खाका तैयार किया है।

उन्होंने बताया कि वह जिस डेयरी फार्म की परिकल्पना को आकार देने की कोशिश में जुटे हैं उसमें मवेशियों को आहार दिए जाने के बाद उनके मुँह पर विशेष नलियाँ लगा दी जाएँगी।

हक ने बताया कि ये नलियाँ पशुओं की जुगाली और डकार के दौरान निकलने वाली मिथेन गैस को जमा करेगी, जिसे एक चैंबर में पहुँचाकर तरल ईंधन में बदल दिया जाएगा। मिथेन उन ग्रीनहाउस गैसों में शामिल है जिनकी ग्लोबल वॉर्मिंग ब़ढ़ाने में अहम भूमिका मानी जाती है।

उन्होंने कहा कि मिथेन को ईंधन के रूप में वाहनों और खाना पकाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। देश में मवेशियों की संख्या दुनिया के दूसरे मुल्कों के मुकाबले बेहद ज्यादा है। इस तरह की परियोजना से ग्लोबल वॉर्मिंग पर नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

हक ने बताया कि एक अनुमान है कि जुगाली करने वाला मवेशी आमतौर पर दिन भर में 250 से 500 लीटर मिथेन वातावरण में छो़ड़ सकता है। लिहाजा इस बारे में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय खासा चिंतित है। (एजेंसियाँ)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रकाश पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, गुरु नानक देव जी को किया नमन

खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा, देव दीपावली और गुरु पर्व की बधाई दी

दिल्ली पुलिस पर सबसे बड़ा हमला: थाने के अंदर 5 और बाहर 4 जवानों को मारा चाकू, एनकाउंटर में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

देश के 3 सबसे सुरक्षित बैंक, जिनके डूबने का मतलब पूरी अर्थव्यवस्था को झटका! RBI ने फिर लगाई मुहर