Daily Horoscope
✕

भांग-गांजा करते हैं बुद्धि का नाश

Written By WD
Published: गुरुवार, 30 अगस्त 2012 (12:15 IST)
FILE
भांग और गांजे पर हुए एक शोध से पता चला है कि भांग का नशा करने वालों की बुद्धि का सही तरीके से विकास नहीं हो पाता है और तो और इनका सेवन करने पर अक्ल मंद पड़ जाती है, जिसकी भरपाई फिर कभी नहीं हो पाती है।

ये नतीजे न्यूजीलैंड में लगभग 1000 लोगों पर किए गए अध्ययन पर आधारित है। शोधकर्ताओं के एक अंतरराष्ट्रीय दल ने पाया कि जो नौजवान 18 वर्ष से कम उम्र में भांग का नशा करने लगते हैं, इस नशे की वजह से उनकी बुद्धि का विकास बुरी तरह प्रभावित होता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस शोध से इस मामले पर भी प्रकाश पड़ सकता है कि ड्रग्स लेने वाले लोग अक्सर जीवन में असफल क्यों रहते हैं।

इस अध्ययन के अंतर्गत शोधकर्ता दो दशक से अधिक समय से न्यूज़ीलैंड के ड्यूनडिन इलाके में रहने वाले भांग तथा गांजे का सेवन करने वाले कुछ लोगों पर नजर रख रहे थे। इनमें से कई युवाओं से शोधकर्ताओं ने तब बात की थी जब वो भांग का नशा नहीं करते थे। इसके बाद शोधकर्ताओं ने उनसे दोबारा कई साल बाद बात की जब वो भांग का नशा करते थे।

शोधकर्ताओं ने जब इन लोगों की शिक्षा का जायजा लिया तो पाया कि जो नौजवान गांजे का नशा करते हैं, उनकी शिक्षा काफी कम रही है जिसकी वजह है कि उनकी बुद्धि ज्यादा विकसित नहीं हो पाई।

यही नहीं, शोधकर्ताओं ने पाया कि इन कम उम्र में नौजवानों ने जितना ज्यादा नशा किया, उनकी बुद्धि उतनी ही मंद होती गई और नशा छोड़ने पर भी उनकी बुद्धि का विकास नहीं हो पाया। (एजेंसियां)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

विदेशी मीडिया भी हैरान! 4 लाख मेहमान, 1000 किलो मटन, 5 लाख मिठाइयां, 6 हेलीपैड और 151 लग्जरी कारों के काफिले ने उड़ाए होश

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

redRail पर ट्रेन बुकिंग: एक ही जगह देखें रूट, समय और यात्रा की श्रेणियों के विकल्प