Hanuman Chalisa
✕

बड़े होकर खुश रहते हैं शरारती बच्चे

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 5 मई 2011 (11:12 IST)
ND
माता-पिता एक बात पर गौर करें कि ऐसे बच्चे जो बचपन में चुस्त और शरारती होते हैं वे बड़े होकर अधिक खुशहाल जिंदगी जीते हैं। एक शोध में पाया गया है कि बड़े होने पर ऐसे बच्चों के अवसाद या बेचैनी का शिकार होने की आशंका कम ही रहती है।

डेयकिन यूनिवर्सिटी की अगुवाई में एक अंतरराष्ट्रीय दल ने पाया कि बचपन में शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से बाद की जिंदगी में निराशा से बचने में मदद मिलती है। यह जानकारी 2152 ऑस्ट्रेलियाई बच्चों का अध्ययन करने के बाद दी गई है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि अधिक चुस्त और शरारतों भरा जीवन जीने वाले बच्चों की तुलना में शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहने वाले बच्चों के बड़े होकर अवसाद की चपेट में आने की आशंका 35 फीसदी अधिक रही।

प्रमुख शोधकर्ता फेलिस जेका ने बताया कि बचपन वह अवस्था होती है जब दिमाग का विकास बेहद तेजी से होता है और बचपन में अधिक शारीरिक गतिविधियों का मस्तिष्क के विकास पर लाभकारी असर पड़ता है।

डॉ. जेका के अनुसार खेलकूद में व्यस्त रहने से बच्चों में तनाव प्रबंधन कौशल के विकसित होने में मदद मिलती है और ऐसे बच्चे किशोरावस्था में भावनात्मक रूप से अधिक संतुलित रहते हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर गरमाई सियासत; भाजपा का सवाल- पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया?

केजरीवाल की रैली से ठीक पहले मोगा में बड़ा हादसा! तेज धमाके के साथ फटी कॉफी मशीन

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: लैंड क्रूजर से पहुंचीं दुल्हन, दूल्हे के शाही लुक और इंतजामों ने लूटी महफिल

परिसीमन बिल पर विपक्ष में दरार? सुप्रिया सुले के एक बयान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, जानें क्या कहा

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार