dharma sangrah
✕

पृथ्वी से बाहर नहीं है जीवन

19 फरवरी को सौरमंडल दिवस के अवसर पर

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 18 फ़रवरी 2012 (20:06 IST)
FILE
सौरमंडल में पृथ्वी से इतर अन्य ग्रहों एवं उपग्रहों पर जीवन की संभावना के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल ऐसी संभावना नहीं है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्राध्यापक डॉ. दक्ष लोहिया ने कहा कि ग्रहों में जीवन की संभावना नजर नहीं आती है, हालांकि कुछ उपग्रहों खासकर शनि और वृहस्पति के उपग्रहों पर जीवनोपयोगी वायुमंडल है, लेकिन फिलहाल जीवन की संभावना के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है।

नेहरू तारामंडल की निदेशक डॉ. एन रत्नाश्री कहती हैं कि पृथ्वी के अलावा किसी अन्य सौरमंडलीय पिंड पर जीवन की संभावना नहीं है। लेकिन ऐसी संभावना है कि बहुत पहले कभी संभवत: मंग्रल पर सूक्ष्मजीव का जीवन रहा हो।

लोहिया कहते हैं कि जहां तक चंद्रमा की बात है तो वहां पर्यावास के लायक वायुमंडल नहीं है, हां, बाद में सिद्धांतत: कृत्रिम रूप से वायुमंडल सृजित किया जा सकता है।

रत्नाश्री ने कहा कि सौरमंडल में प्लूटो को निकाले जाने के बाद फिलहाल आठ ग्रह हैं। प्लूटो सन् 1930 में अपनी खोज के समय से ग्रह समझा जा रहा था, लेकिन जब उसके द्रव्यमान को मापा गया और उसका द्रव्यमान अन्य सौरमंडलीय पिंडों के समान नजर आया तब ग्रह की परिभाषा पर पुनर्विचार किया गया।

रत्नाश्री के अनुसार ग्रह की परिभाषा के अनुसार ऐसा पिंड सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाए, उसका द्रव्यमान इतना हो कि वह अपने गुरुत्व से ही वृताकार पथ पर चक्कर लगाए तथा वह अपने आसपास में वर्चस्ववान हो। प्लूटो तीसरे मापदंड पर खरा नहीं उतरता। प्लूटो अब बौना ग्रह है।

उल्लेखनीय है कि हर साल 19 फरवरी को सौर दिवस आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान का जनक निकोलस कोपरनिकस की याद में मनाया जाता है।

दरअसल काफी समय तक सौरमंडल के अस्तित्व नकारा जाता रहा। लोग समझते थे कि पृथ्वी ब्रह्मांड के केंद्र में है। लेकिन निकोलस कोरनिकस पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने यह सिद्ध किया कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है।

गैलोलियो गैलीली, जोहांस केपलर और सर आइजक न्यूटन ने भौतिकी के इस सिद्धांत को आगे बढ़ाया तथा धीरे-धीरे यह स्वीकार किया जाने लगा कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है और अन्य ग्रह भी पृथ्वी की भांति ही सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

विज्ञान की प्रगति के फलस्वरूप आज विशाल क्षमता की दूरबीनों और अंतरिक्ष यानों ने सौरमंडल और अंतरिक्ष के कई राज खोल दिए हैं। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर जबरदस्‍त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मारा निगमकर्मी को थप्पड़, पुलिस ने लि‍या हिरासत में

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी