manglik dosh calculator
✕

पृथ्वी के नजदीक मिले 5 नए ग्रह...!

ताउ सेटी तारे पर है रहने लायक जगह

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 19 दिसंबर 2012 (15:48 IST)
FILE

वैज्ञानिकों ने पांच ऐसे नए ग्रहों की पहचान की है जो पृथ्वी के काफी नजदीक हैं। इनमें से एक ग्रह एक तारे की ऐसी कक्षा में है जहां जीवन के लिए उपयुक्त स्थितियां मौजूद हैं।

इन ग्रहों की पृथ्वी से दूरी के बारे में कहा जा रहा है कि अगर प्रकाश की गति से चला जाए तो इन तक पहुंचने में महज 12 साल का वक्त लगेगा।

द ऑस्ट्रेलियन की खबर के अनुसार, ताउ सेटी नामक तारे की गति के लगभग छह हजार आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि उसकी गति और दिशा में थोड़ी अनियमितताओं की वजह दूसरे आकाशीय पिंडों का गुरूत्वीय खिंचाव है।

न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर क्रिस टाइने ने कहा, ‘हमारा मानना है कि यह तारा बहुत धीरे-धीरे आगे और पीछे जा रहा है। पांच अलग-अलग समय के अंतराल में ऐसा करने के सबूत यह हमें दर्शा चुके हैं।’ टाइने ने बताया, ‘हमें लगता है कि इस तारे के चारों ओर पांच विभिन्न ग्रह घूम रहे हैं जिसके चलते इसकी गति आगे-पीछे हो रही है।’

ऑस्ट्रेलिया, चिली, ब्रिटेन और अमेरिका से शोधकर्ताओं के अंतरराष्ट्रीय दल का मानना है कि ताउ सेटी के चारों ओर घूमने वाले इन पांचों ग्रहों में से एक ग्रह इस तारे के निवास योग्य क्षेत्र में मौजूद हैं, जहां कि स्थितियां जीवन के लिए उपयुक्त हैं।

इस ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी से पांच गुना अधिक है और इस तरह किसी ऐसे निवास योग्य क्षेत्र का सबसे छोटा ज्ञात ग्रह है। इसका आकार पृथ्वी के आकार से दोगुना है। टाइने के अनुसार, वैज्ञानिकों का मानना है कि छोटे और चट्टानी ग्रहों पर जीवन की ज्यादा संभावना है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला