Daily Horoscope
✕

नासा का अंतरिक्ष पेय रोकेगा बुढ़ापा

Written By भाषा
Updated: रविवार, 27 मई 2012 (11:57 IST)
FILE
अंतरिक्षयात्रियों को रेडिएशन से बचाने के लिए नासा द्वारा तैयार एक ‘अंतरिक्ष पेय’ चेहरे पर झुर्रियों और उम्र बढ़ने के संकेतों को केवल चार महीने में कम कर सकता है। ऐसा दावा अनुसंधानकर्ताओं ने एक परीक्षण के बाद किया है।

उताह विश्वविद्यालय के एक दल ने अपने अनुसंधान में पता लगाया है कि ‘एएस10’ नाम का यह मिश्रण नाटकीय तरीके से चार महीने में चेहरे पर झुर्रियों, दाग और धूप से झुलसने के निशानों को कम करता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने अपने प्रयोग की शुर ुआत में 180 प्रतिभागियों की तस्वीरें लीं, जिनसे अलग-अलग तरह की रोशनी में चेहरे की स्थिति का आकलन किया गया। उसके बाद वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों को प्रतिदिन दो बार एएस10 पिलाकर चार महीने बाद तस्वीरें लीं।

‘डेली मेल’ की खबर के अनुसार चार महीने बाद पराबैगनी (यूवी) किरणों के कारण हुए दागों में 30 प्रतिशत की और झुर्रियों में 17 प्रतिशत की कमी देखी गई।

एएस10 को अंतरिक्षयात्रियों के लिए पोषक पूरक तत्व के तौर पर विकसित किया गया है ताकि पृथ्वी के बाहर के वातावरण में मौजूद विकिरण के उच्च स्तर के नुकसानदायक प्रभावों से उनकी सुरक्षा हो सके।

इस पेय में ब्राजीली फल कुपुआसू के अलावा अकाई, एसिरोला, प्रिकली पीयर तथा यमबरी जैसे फलों का मिश्रण है जो सभी विटामिन तथा फाइटोकेमिकल प्रदान करते हैं। फाइटोकेमिकल को विकिरण के हानिकारक प्रभावों को रोकने के लिए जाना जाता है। इस मिश्रण में शामिल अन्य पदार्थों में अंगूर, ग्रीन टी, अनार और सब्जियां हैं।

विकिरण के तत्व शरीर में मौजूद ऑक्सीजन के तत्वों को रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पेसीज (आरओएस) में बदल देते हैं जो कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। इस प्रक्रिया को कैंसर तथा अल्झाइमर जैसी बीमारियों से भी जोड़कर देखा गया है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार