dharma sangrah
✕

देखकर जम्हाई नहीं लेते बच्चे

Written By भाषा
Published: रविवार, 5 दिसंबर 2010 (12:26 IST)
FILE
वयस्कों में आदत होती है कि अगर एक व्यक्ति जम्हाई ले रहा है अन्य भी स्वत: जम्हाई लेने लगते हैं लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि यह अवधारणा बच्चों के मामले में नहीं देखी जाती।

ब्रिटेन में हुए एक नए अध्ययन में पाया गया है कि नवजात और छोटे बच्चे कम से कम पाँच वर्ष की उम्र तक दूसरों को जम्हाई लेते देखने पर उबासी नहीं लेते। असल में, जब दूसरा जम्हाई ले रहा हो तो वे कभी भी प्रतिक्रिया में खुद जम्हाई नहीं लेते।

यूनिवर्सिटी ऑफ स्टिरलिंग के शोधकर्ताओं ने पाया कि नवजात तथा छोटे बच्चे दूसरों को देखकर जम्हाई लेने की समस्या से ग्रसित नहीं होते।

प्रमुख शोधकर्ता डॉ. जिम एंडरसन ने कहा कि इस शोध से यह जानने में अधिक मदद मिलेगी कि मानव मस्तिष्क किस तरह विकसित होता है और आखिर मानव जम्हाई क्यों लेता है।

उन्होंने कहा कि आखिर हम जम्हाई क्यों लेते हैं, इस तथ्य को बिल्कुल भी समझा नहीं गया है लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वयस्कों में यह बात ज्यादा पाई जाती है। जो लोग दूसरों की भावनाओं को ज्यादा अच्छी तरह समझते हैं उनमें दूसरों को देखकर जम्हाई लेने की संभावना ज्यादा होती है।

शोधकर्ताओं ने 22 नवजातों को दूसरे बच्चों के जम्हाई लेते वीडियो फुटेज दिखाए और पाया कि वे प्रतिक्रिया में उबासी नहीं ले रहे हैं। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?