Daily Horoscope
✕

जिसने खोले शनि के कई राज, अब अंत के निकट

Updated: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (18:23 IST)
वॉशिंगटन। शनि ग्रह के अद्भुत वलयों और चंद्रमाओं के अनसुलझे रहस्यों का पता लगाने के लिए दो दशक पहले रवाना हुआ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का खोजी यान कैसिनी 15 सितंबर को शनि के वायुमंडल में प्रवेश करने के साथ ही नष्ट हो जाएगा।
 
पंद्रह अक्टूबर 1997 में अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित अंतरिक्ष केन्द्र से रवाना हुए कैसिनी ने सौरमंडल के दूसरे सबसे बड़े ग्रह शनि के बारे में अहम जानकारियां जुटाने के साथ ही अंतरिक्ष में 7.9 अरब किलोमीटर की लंबी यात्रा के दौरान कई और ग्रहों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं और कुल 4.53 लाख तस्वीरें पृथ्वी पर भेजीं।
 
वर्ष 1998 में वह शुक्र ग्रह के करीब से गुजरा और उसके गुरुत्वाकर्षण की जानकारी जुटाई। वर्ष 2000 में उसने वृहस्पति के करीब से गुजरते हुए उसकी 26 हजार नायाब तस्वीरें उतारीं।
 
कैसिनी ने एक जुलाई को शनि की कक्षा में प्रवेश किया था, जिसके बाद वह 13 वर्षों तक इसी ग्रह के इर्द-गिर्द घूमता रहा। इस दौरान उसने शनि के सात नए चंद्रमाओं मिथोन, पैलीन, पॉलीड्यूसेस, डैफनिस, एंथे, ऐगियोन और एस 2009 की खोज की। उसने शनि की विशिष्ट पहचान माने जाने वाले उसके वलयों के भी कई राज खोले और उनके अहम आंकड़े पृथ्वी पर भेजे।
 
शनि के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन पर तरल मिथेन के समुद्र होने का पता भी पहली बार कैसिनी से ही लगा।  कैसिनी के साथ एक हायंगेस नाम से एक शेाध यान भेजा गया था जो 25 दिसंबर 2004 को उससे अलग होकर 14 जनवरी 2015 को टाइटन पर उतरा था, लेकिन तकनीकी खामी के कारण वह कुछ समय बाद ही निष्क्रिय हो गया।
 
कैसिनी मंगलवार 12 सिंतबर को टाइटन के 1.19 लाख किलोमीटर के करीब से गुजरा इसे नासा ने 'द गुड बॉय किस' नाम दिया क्योंकि यह शनि के वायुमंडल में कैसिनी की यात्रा के अंतिम चरण की शुरुआत है। इस दौरान शनि की सतह से कैसिनी की दूरी कारीब 1915 किलोमीटर होगी और उसकी रफ्तार 1 लाख 13 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी।
 
यह कैसिनी की अंतिम यात्रा होगी। वायुमंडल में प्रवेश करते ही यान जलकर नष्ट हो जाएगा, लेकिन इसके पहले उसके एंटीना पृथ्वी की तरफ घूम चुके होंगे और अंतिम तस्वीरें भेजते जाएंगे। इसके बाद पृथ्वी पर यान से रेडियो सिग्नल हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे। कैसिनी की ओर से भेजा गया आखिरी संदेश ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा स्थित नासा के डीप स्पेस नेटवर्क कॉम्प्लेक्स में प्राप्त किया जाएगा।
 
कैलिफोर्निया के पासाडेना स्थित नासा की जेट प्रोप्लशन प्रयोगशाला में कैसिनी अभियान के प्रबंधक अर्ल मेज के अनुसार कैसिनी भौतिक रूप से बेशक खत्म हो रहा है, लेकिन उसके द्वारा जुटाई गई जानकारियां उसे अमर रखेंगी। भविष्य में शनि ग्रह से जुड़े शोध कैसिनी से मिली जानकारियों के भरोसे ही आगे बढ़ेंगे। यान का नामकरण जाने माने  इतालवी-फ्रांसिसी खगोलविद् जियोविनी डोमेनिको कैसिनी के नाम पर किया गया है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी लालबाग की 100 किलो की तिजोरी, एक महिला और खासगी ट्रस्‍ट ने किया दावा

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख