Hanuman Chalisa
✕

...गड्ढे से गुजरने पर शोर नहीं करेगी कार

बिना शोर-शराबे के लें कार यात्रा का आनंद

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 16 अगस्त 2012 (10:31 IST)
FILE

वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिसकी मदद से आप बिना शोर-शराबे के अपनी कार यात्रा का मजा ले सकेंगे। यह तकनीक आपकी कार के किसी गड्ढे से गुजरने पर या किसी चीज से टकराने पर पैदा होने वाली आवाज को आपकी कार के अंदर तक पहुंचने ही नहीं देगी।

सिनसिनाती विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी प्रणाली विकसित की है जो शोर की ध्वनि को तीव्र प्रतिक्रिया वाली ध्वनि तरंगों की मदद से नष्ट कर देता है। इससे आपको कार के अंदर सड़क पर पैदा हुई ध्वनि सुनाई नहीं देगी।

प्रमुख शोधकर्ता गुहुआ सन ने कहा, ‘अगले साल तक हम फोर्ड के साथ मिलकर इस सिस्टम का परीक्षण असली वाहनों पर करेंगे। यह सक्रिय शोर नियंत्रक प्रणाली एक गणितीय मॉडल है जो विपरीत तरंग द्वारा पहली ध्वनि तरंग की तीव्रता कम करने के सिद्धांत पर आधारित है।

इसे दूसरे शब्दों में कहें तो, ध्वनि तरंगों के चलने के कारण शोर सुनने में आता है। अगर कोई ध्वनि तरंग विपरीत दिशा में आने वाली तरंग से टकरा जाए तो दोनों विपरीत ध्वनि तरंगों के एक-दूसरे से मिल जाने पर इनकी आवाज में कमी आ जाती है।

शोर कम करने वाली ऐसी तकनीक जापान में लग्जरी कारों में लगी होती है। हालांकि शोधकर्ताओं का दावा है कि यह तकनीक सिर्फ सड़क पर पैदा होने वाले रोजमर्रा के शोर को कम करने के काम आता है। एक समान गति से चिकनी सड़क पर चलने वाली गाड़ी के लिए इन प्रणालियों का प्रयोग किया जाता है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान

UP में ग्रामीण प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच, योगी सरकार की शिक्षा नीति ने बढ़ाया गौरव

लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौनसा घोटाला करेंगे? मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना