dharma sangrah
✕

क्या हम दिमाग से सूंघते हैं?

Written By WD
Updated: बुधवार, 7 दिसंबर 2011 (09:34 IST)
ND
प्रश्न के उत्तर में आप कहेंगे जी नहीं, हम तो नाक से सूंघते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कैसे किसी केक की, सुगंधित फूल की या घर में बनने वाले व्यंजनों की सुगंध हम तक पहुंच जाती है। वैज्ञानिकों ने यह साबित किया है कि हम नाक से नहीं बल्कि दिमाग से सूंघते हैं। अब उन्होंने नए अध्ययन में यह बताने की कोशिश की है कि हमारी दिमाग किस तरह से गंध को ग्रहण करता है।

जब कोई भी गंध नाक तक पहुंचती है तो उसके लिए आर्डर दिमाग से ही जारी होते हैं। यह क्रिया बहुत ही तेज गति से होती है। असल में जैसे ही किसी भी पदार्थ की गंध नाक तक पहुंचती है तो वहां से दिमाग के ऑल्फेक्टरी बल्ब में जाता है। यहां से गंध की जानकारी दिमाग के कार्टेक्स के उस हिस्से में पहुंचती है जो खास तौर पर सुगंध का हिसाब-किताब रखने के लिए बना है।

ND
कार्टेक्स वैसे आपकी सोचने और समझने की क्षमता देखता है। वैज्ञानिकों ने चूहे पर अध्ययन किया और देखा कि जब वह कोई भी गंध सूंघता है तो दिमाग की एक निश्चित कोशिकाएं कॉर्टेक्स तक सूचना पहुंचाती है। कितने बड़े हिस्से की और कितनी कोशिकाएं सूचना पहुंचाएगी यह गंध की तीव्रता पर निर्भर करता है।

इस तरह दिमाग उस गंध को जानकर आपको महसूस करवाता है। अध्ययन अभी जारी है कि किस गंध पर कितनी कोशिकाएं उत्तेजित होकर सूचना पहुंचाती हैं। पर यह अध्ययन थोड़ा मुश्किल भी होगा क्योंकि दुनिया में कई प्रकार की गंध है। तो अब मत कहिएगा कि हम नाक से सूंघते हैं बल्कि कहिएगा कि हम दिमाग से सूंघते हैं। कोई पूछे कैसे तो यह बात बता दीजिएगा।

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी