dharma sangrah
✕

क्या सचमुच आसमान गिर सकता है!

Written By Naidunia
Updated: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2012 (10:16 IST)
FILE
खरगोश के सिर पर पेड़ से फल गिरा और वह चिल्लाते हुए भागा 'अरे, आसमान गिरा', यह कहानी तो बचपन में सुनी ही होगी। लेकिन अगर हम कहें कि वह दिन दूर नहीं जब आसमान सचमुच गिरने ही वाला है, तो आपको हैरानी नहीं होनी चाहिए।

वैज्ञानिकों का दावा है कि पिछले दस सालों (मार्च 2000 से फरवरी 2010 तक) से बादलों की धरती से ऊंचाई लगातार घटती जा रही है जिससे बादल लगातार नीचे होते जा रहे हैं। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड विश्वविद्यालय में किए गए अध्ययन में इस तथ्य का पता लगाया गया।

इस बारे में शोधकर्ता रॉजर डेवीस का मानना है कि बादल नीचे की तरफ छा रहे हैं मगर इसके पीछे के कारणों का अभी तक हम पूरी तरह से पता नहीं लगा सके हैं। इसके पीछे पर्यावरण में परिवर्तन, ग्रीनहाउस एफेक्ट व ग्लोबल वार्मिंग जैसे कारण हो सकते हैं। बादलों के धरती से करीब होने की वजह से ठंड में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि की आशंका भी है।

रॉजर ने लाइवसाइंस को बताया कि हमने यह जानकारी नासा टेरा स्पेसक्राफ्ट द्वारा बादलों के बहुआयामी चित्रों से निकाली है। चूंकि बादल किसी विशेष स्थान पर स्थिर नहीं रहते इसलिए इनके पृथ्वी के समीप आने के कारणों का पता ठीक-ठीक नहीं लगाया जा सकता है। (एजेंसी)

लेखक के बारे में
Naidunia
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला