kalsarpa dosh calculator
✕

कितना बड़ा होता है मछली का दिमाग?

Written By WD
Published: गुरुवार, 3 जुलाई 2014 (13:10 IST)
PR
हम सोचते हैं कि मछली में कितना दिमाग होता होगा लेकिन हमें इस बात का अहसास नहीं है कि मछलियां हमारी सोच से अधिक तेज होती हैं। और हम जितना सोचते हैं गोल्डफिश मछलियां उससे कहीं अधिक होशियार होती हैं। उनकी समझ में बहुत गहराई होती है और अभी तक हम यही मानते थे ‍कि वे किसी चीज को मात्र तीन सेकंड तक ही याद रख सकती हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने इस धारणा को भी गलत सिद्ध कर दिया है।

वास्तव में, उन्होंने एक पखवाड़े पहले तक की याद बनी रहती है। यह बात वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में सिद्ध की है। इस अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों ने अफ्रीका की एक लोकप्रिय मछली सिचलिड्‍स को मछलीघर के एक खास हिस्से में खाना देने की ट्रेनिंग दी थी। वैज्ञानिकों ने पाया कि दो सप्ताह के अंतराल के बाद जब मछलियों को खाने के लिए छोड़ा तो वे उसी हिस्से में पहुंच गई थीं जिसमें उन्हें भोजन दिया जाता था।

एडमांटन, कनाडा की मैकइवान यूनिवर्सिटी के डॉ. ट्रेवर हैमिल्टन का कहना है कि अन्य प्रजातियों की मछलियों की तुलना में सिचलिड्‍स को एक लाभ हासिल होता है। डॉ. हैमिल्टन ने भी ये प्रयोग किए थे। उनका कहना है कि जो मछलियां यह बात याद रखती हैं कि भोजन कहां है, उन्हें यह बात याद ना रख पाने वाली मछलियों की तुलना में एक विकासपरक लाभ हासिल होता है। अगर उन्हें यह बात याद रहती है कि बिना किसी भय के पानी के एक निश्चित क्षेत्र में भोजन है तो वे फिर से वहीं पहुंच जाएंगी।

परीक्षण के दौरान प्रत्येक मछली को मछलीघर में खाना देने के लिए एक निश्चित क्षेत्र बनाया गया था। प्रत्येक ट्रेनिंग सत्र 20 मिनट का था और सिचलिड्‍स ने तीन दिनों तक अपने क्षेत्र में खाना खाया था। इसके बाद मछलियों को बारह दिनों का ब्रेक दिया गया और इसके बाद उन्हें ट्रेनिंग एरिया में फिर छोड़ दिया गया था। एक मोशन-ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर से उनकी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया। तब यह पाया गया कि मछलियां फिर उसी स्थान पर आ गई थीं जहां उन्हें भोजन मिलता था।

सोसायटी फॉर एक्सपेरीमेंटल बायोलॉजी की रिपोर्ट में बताया गया है कि शोधकर्ता इस बात का पता लगा रहे है कि क्या पर्यावरणीय कारणों से मछलियों की याददाश्त प्रभावित होती है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब