Daily Horoscope
✕

एपोफ़िस ढा सकता है पृथ्वी पर कहर...

Updated: शुक्रवार, 11 जुलाई 2014 (17:13 IST)
FILE
21 दिसंबर 2012 को तो दुनिया खत्म नहीं हुई लेकिन प्रलयवादी धरती के नजदीक आते एक क्षुद्रग्रह के बहाने से एक बार फिर पृथ्वी पर सर्वनाश और क़यामत का दिन आ जाने का हौवा खड़ा कर सकते हैं। हालांकि सच्चाई यह है कि कुछेक मीटर लंबे-चौड़े क्षुद्रग्रह आये दिन पृथ्वी के निकट आते रहते हैं। कई बार उल्काओं के रूप में उस पर गिरते भी हैं, लेकिन वायुमंडल में जल कर भस्म हो जाते हैं।

वैज्ञानिक फ़िलहाल सात सौ से अधिक ऐसे क्षुद्रग्रहों को जानते हैं, जो अपनी सौर-परिक्रमा के दौरान पृथ्वी के परिक्रमा-पथ को काटते हैं। "एपोफ़िस" ( Apophis) एक ऐसा ही दूसरा क्षुद्रग्रह है, जो 2012 DA14 से भी पहले, पृथ्वी के परिक्रमापथ को काटते हुए आगामी 9 जनवरी को पृथ्वी से एक करोड़ 40 लाख किलोमीटर की दूरी पर से गुज़रेगा।

वैज्ञानिकों को उससे इस समय तो कोई चिंता नहीं है, किंतु 2029 में वह पृथ्वी से केवल 30 हज़ार किलोमीटर दूर ही रह जाएगा। तब प्रलयवादियों की बाछें और भी खिल जायेंगी।

क़रीब सात साल पहले "एपोफ़िस" का पता चलने पर उसके परिक्रमापथ की जो गणना की गई थी, उससे वैज्ञानिक सन्न रह गए थे। उस गणना के अनुसार, वह शुक्रवार 13 अप्रैल 2029 के दिन पृथ्वी के इस बुरी तरह निकट आ सकता है कि उससे टकरा जाए। क्या है एपोफ़िस और उससे होने वाला खतरा, जानिए अगले पन्ने पर...

एपोफ़िस 300 मीटर तक बड़ा चट्टानी क्षुद्रग्रह माना जाता है। अमेरिकी अंतरिक्ष अधिकरण नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 मीटर से बड़ा हर आकाशीय पिंड ख़तरनाक सिद्ध हो सकता है। 30 मीटर तक के पिंड ज़मीन छूने से पहले ही वायुमंडल की घनी परतों से रगड़ खा कर या तो पूरी तरह भस्म हो जाते हैं या टूट कर केवल केवल रेत के दानों जितने बड़े आकार में ही ज़मीन तक पहुँच पाते हैं। लेकिन, 300 मीटर तक बड़ा "एपोफ़िस" यदि पृथ्वी से टकराया, तो वह वायुमंडल में पूरी तरह भस्म नहीं हो सकता। धरती से टकराने पर वह कहर बरपा सकता है। प्रलय वह भी नहीं ला सकता।
FILE

लेकिन 104 वर्ष पूर्व का तुंगुस्का विस्फोट स्मरणीय है कि 104 वर्ष पूर्व 1908 में रूसी साइबेरिया के तुंगुस्का नदी-क्षेत्र में एक ऐसा आकाशीय पिंड पृथ्वी से टकराया था, जो 2012 DA14 जितना ही बड़ा था। एक निर्जन जंगली क्षेत्र होने के कारण उस समय हुए धमाके से कुछ भेंड़ें वगैरह मरी थीं, जबकी 1600 वर्ग किलोमीटर के दायरे में पेड़ आदि भूमिसात हो गए थे। लेकिन, उससे कोई क्रेटर (गड्ढा) नहीं बना था, क्योंकि करीब 10 किलोमीटर की ऊँचाई पर विस्फोट हो जाने से वह पिंड असंख्य टुकड़ों में बिखर गया था।

इस घटना के कंप्यूटर अनुकरणों (सिम्युलेशन) से पता चला है कि वह उल्कापिंड यदि 4 घंटे 47 मिनट बाद पृथ्वी पर गिरा होता, तो रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर पर गिरता और तब उससे जान-माल की भारी क्षति हुई होती। अनुमान तो यह भी हैं कि वही उल्कापिंड यदि न्यू यॉर्क पर गिरा होता, तब तो हाहाकार ही मच जाता। 32 लाख लोग मारे जाते और इससे भी कहीं अधिक घायल होते।

किसी उल्का या क्षुद्रग्रह के पृथ्वी से टकराने पर होने वाले नाश-विनाश की व्यापकता उसके आकार-प्रकार के साथ-साथ इस पर भी निर्भर करती है कि वह कितना ठोस या भुरभुरा था, कब और कहाँ गिरा-- किसी घने बसे इलाके में, निर्जन रेगिस्तान में, जंगल-पहाड़ के बीच या सागर-महासागर में। 2012 DA14 के बारे में अनुमान है कि वह एक ठोस चट्टान के समान है, जबकि तुंगुस्का में गिरा पिंड भुरभुरे क़िस्म का था। कब होगा महाविनाश, अगले पन्ने पर...

इस बीच यह बात तय लगती है कि एपोफ़िस 13 अप्रैल 2029 को तो पृथ्वी से टकराएगा नहीं, बल्कि उससे 30 हज़ार किलोमीटर की दूरी पर से सर्राता हुआ निकल जाएगा। उस समय उसे नंगी आँखों से भी देखा जा सकेगा। टकराने की संभावना 50 हज़ार में से केवल एक के बराबर है। आशा तो यह भी की जा रही है कि उस पर नज़र रखते हुए अगले तीन वर्षों में शायद यह बात पक्की हो जाए कि पृथ्वी और एपोफ़िस के बीच अगले कई सौ वर्षों तक किसी टक्कर की संभावमा नहीं है।
FILE

2036 में पृथ्वी से भिडंत संभव है : फ़िलहाल, खगोलविद इस संभावना से इन्कार नहीं करते कि एपोफ़िस 2036 में जब एक बार फिर पृथ्वी के निकट आएगा, तब हो सकता है कि दोनों की भिड़ंत भी हो। इस भिड़ंत की संभावना को टालने की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं।

100 मीटर तक ऊँची त्सुनामी लहरें : एपोफ़िस का भार पृथ्वी पर दो करोड़ टन के बराबर होगा। इतनी भारी चीज़ यदि पृथ्वी से टकराती है, तो विनाशलीला तो मचेगी ही। कंप्यूटर गणनाओं के अनुसार, यदि वह सूखी ज़मीन पर गिरेगा, तो वहाँ एक किलोमीटर व्यास का गहरा गड्ढा बना देगा। यदि समुद्र में गिरेगा तो 100 मीटर तक ऊँची त्सुनामी लहरें पैदा करेगा। वैज्ञानिक आशा कर रहे हैं कि 9 जनवरी तक के राडार मापनों से जनवरी के अंत तक पता चल जाना चाहिये कि 2036 में वह सचमुच पृथ्वी से टकरा सकता है या नहीं। क्या कर रही हैं नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसियां इस टक्कर को टालने के लिए, पढ़ें अगले पन्ने पर...

अमेरिकी अंतरिक्ष अधिकरण नासा ( NASA) और यूरोपीय अंतरिक्ष अधिकरण एसा ( ESA) के वैज्ञानिक और इंजीनियर ऐसी युक्तियाँ निकालने में जुट गए हैं, जिनकी सहायता से एफोफ़िस को उसके रास्ते से इस तरह भटकाया जा सकेगा कि वह पृथ्वी से टकरा न सके।

ठीक इस समय कैलीफ़ोर्निया में स्थित गोल्डस्टोन राडार स्टेशन के 70 मीटर व्यास वाले डिश एंटेना की सहायता से एपोफ़िस की दिशा में ऐसी अत्यंत शक्तिशाली राडार रेडियो तरंगें भेजी जा रही हैं, जो उससे परावर्तित हो कर पृथ्वी पर लौटते हुए पुएर्तो रीको में स्थित 300 मीटर व्यास वाले अरेसीबो राडार एंटेना द्वारा ग्रहण की जाती हैं।

प्रेषित और परावर्तित तरंगों के विश्लेषण के द्वारा वैज्ञानिक एक-एक मीटर ही नहीं, सेंटीमीटर या मिलीमीटर तक की अचूकता के साथ जान सकते हैं कि एपोफ़िस कब पृथ्वी से कितनी दूर था और वह किस गति से चल रहा है। यूरोपीय अंतरिक्ष अधिकरण की क्षुद्रग्रह निगरानी टीम के मुख्य वैज्ञानिक, जर्मनी के डेटलेफ़ कोश्नी का कहना है, "इस समय हम यह मान कर चल रहे हैं कि 2036 में एपोफ़िस के पृथ्वी से टकराने की संभावना एक लाख में एक के बराबर है। राडार मापनों के बाद इस गणना में किसी भूल-चूक की गुंजाइश बहुत ही कम हो जाएगी।"

यदि यह निश्चित लगता है कि एपोफ़िस 23 साल बाद पृथ्वी से टकराएगा, तो अमेरिका और यूरोप इस टक्कर को टालने के लिए सक्रिय हो जाएंगे। दो विकल्पों पर इस समय गंभीरता से विचार हो रहा है। एक है, समय रहते एक ऐसा मानवरहित अंतरिक्षयान एपोफ़िस के पास भेजना, जो उसके बहुत पास रह कर साथ-साथ उड़ते हुए उसे अपनी क्षीण गुरत्वाकर्षणशक्ति से इस तरह खींचे कि वह मिलीमीटर-दर-मिलीमीटर अपने रास्ते से हटने लगे।

इस तरह करोड़ों किलोमीटर की यात्रा के दौरान वह कुल मिलाकर कुछेक हज़ार किलोमीटर अपने रास्ते से इस तरह विचलित हो जाएगा की पृथ्वी के रास्ते में नहीं आ पाएगा। दूसरा विकल्प है एपोफ़िस पर ऐसे छोटे- छोटे यान उतारना, जो अपनी मोटर-शक्ति से उसे रास्ते से विचलित करने लगें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
राम यादव
राम यादव डायचे वेले हिन्दी (जर्मनी) के पूर्व प्रमुख हैं। देश-विदेश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक घटनाक्रम पर इनकी अच्छी पकड़ है। आधी सदी से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता एवं लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। .... और पढ़ें
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार