Hanuman Chalisa
✕

एंटी डैंड्रफ शैम्पू से सावधान!

Written By भाषा
Updated: रविवार, 12 दिसंबर 2010 (13:15 IST)
FILE
बालों को घना करें, जड़ों से मजबूत बनाएँ, चमक बरकरार रखें और रूस को जड़ों से दूर करें। इस तरह के तमाम दावों पर आप जरूर गौर करते होंगे और इन परेशानियों से निजात के लिए शैम्पू का प्रयोग भी करते होंगे, लेकिन डॉक्टरों पर अगर आपको भरोसा है तो उनकी एक चेतावनी पर भी गौर करें। डॉक्टरों का दावा है कि बालों से रूसी हटाने का कोई स्थायी समाधान ही नहीं है।

क्लीनराइज डर्मा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. एस रंगनाथन का कहना है कि रूसी का कोई समाधान नहीं है। इसकी उत्पत्ति के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है, यह भी ज्ञात नहीं है कि यह बीमारी है या कोई विकार। रूसी का खत्म करने वाले शैंपू निर्माता एक तरह से लोगों की भावनाओं का दोहन ही कर रहे हैं।

राममनोहर लोहिया अस्पताल में त्वचा विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. एचके कर का कहना है कि यदि इसका कोई उपचार होता तो नए-नए शैंपू क्यों लगातार सामने आ रहे हैं। वे रूसी से परेशान लोगों को एंटी डैंड्रफ शैंपू के प्रयोग की तुलना में त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास जाने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक रूसी एक तरह से मृत त्वचा है और यह पुरानी त्वचा का स्थान लेती रहती है।

कर का कहना है कि सर्दियों के मौसम में रूसी की समस्याएँ सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं। त्वचा विज्ञान के सभी विभागों में रूसी से संबंधित ही ज्यादातर शिकायतें आती हैं। वास्तव में, इसका मुख्य कारण उम्र, वातावरण का असर और हार्मोनल असंतुलन हो सकता है।

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक त्वचा विशेषज्ञ भी आम लोगों को सलाह देते हुए कहते हैं कि रूसी से परेशान लोगों को अपना सिर प्रत्येक दिन धोना चाहिए। आगे वे इस घारणा का खंडन भी करते हैं कि बालों के गिरने को रूसी से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका कारण रूसी नहीं कुछ और है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य