Hanuman Chalisa
✕

इंटरनेट होगा एक लाख गुना तेज

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 18 मार्च 2013 (07:19 IST)
FILE
जेनेवा। गहन तपस्या में साधुओं को ईश्वर के दर्शन होते हैं, लेकिन सर्न फिजिक्‍स रिसर्च सेंटर ने इस बात का दावा किया कि वैज्ञानिकों ने बहुप्रतीक्षित सब एटोमिक पार्टिकल 'हिग्‍स बोसोन' अर्थात ब्रह्म कण की खोज कर ली है।

वैज्ञानिकों का यह दावा सच निकलता है तो आने वाले समय में इंटरनेट की स्पीड आज की अपेक्षा 1 लाख ‍गुना तेज हो जाएगी। ऐसी स्थिति में 3 घंटे की फिल्म आप 10 सेकंड में डाउनलोड कर सकेंगे।

हालांकि सबसे बड़ी समस्या है 'हिंग्स बोसोन' को खोजे जाने के बाद इसके इस्तेमाल की। वह यह कि इसका उपयोग करने के लिए इसे किस रूप में बदला जा सकेगा? और इसका इलेक्ट्रॉनिक उपयोग क्या और कैसे हो सकेगा?

यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्‍यूक्‍लियर रिसर्च या सर्न के अनुसार, पिछली गर्मियों में एलीमेंट्री पार्टिकल की लार्ज हेड्रोन कोलाइडर में खोज की गई थी और इसका विश्‍लेषण पुख्‍ता तौर संकेत करता है कि वैज्ञानिकों ने जो कुछ भी पिछले साल पाया गया था, गॉड पार्टिकल का ही वर्जन था।

सर्न के भौतिकी विज्ञानी जोए इनकान्‍डेला ने एक बयान में कहा कि यह स्‍पष्‍ट है कि हम हिग्‍स बोसोन के साथ प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि हमें इस दिशा में अभी लंबी दूरी तय करना है और यह पता लगाना है कि यह किस प्रकार का हिग्‍स बोसोन है।

गौर हो कि इस सब एटोमिक पार्टिकल से यह ज्ञात करने और विश्‍लेषण करने में मदद मिलेगी कि पदार्थ में मॉस क्‍यों होता है। अभी तक भौतिकी में इसे ज्ञात नहीं माना जाता है। बीते जुलाई में वैज्ञानिकों ने एक पार्टिकल के खोज की घोषणा की थी और इसे हिग्‍स जैसा बताया था।
- वेबदुनिया डेस्क

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?