Hanuman Chalisa
✕

इंटरनेट टीवी से बदलेगी दुनिया

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (18:01 IST)
FILE
निकट भविष्य में ही घर के भीतर स्मार्ट टीवी और घर के बाहर स्मार्ट फ़ोन ही वह सर्वज्ञानी, सर्वगुणी और बहुप्रयोजनीय उपकरण हुआ करेंगे, जिनसे, किसी कल्पवृक्ष की तरह, हर इच्छा या कल्पना को दूर बैठे ही साकार किया जा सकेगा।

आगामी 26 अक्टूबर को माइक्रोसॉफ्ट के नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 9 का पदार्पण होने वाला है। भविष्य में वह कंप्यूटर, नोटबुक (लैपटॉप) और टैब्लेट पीसी को ही नहीं, इंटरनेट की सुविधा से लैस तथाकथित "स्मार्ट टीवी" को भी चलाया करेगा। "स्मार्ट टीवी" अपने आप में स्वयं भी कंप्यूटर, नोटबुक और टैब्लेट पीसी हुआ करेंगे।

इसी तरह "गूगल टीवी" की भी, जिसे अभी तक किसी दुल्हन की तरह केवल व्यापारियों और विशेषज्ञों के बीच ही देखा-दिखाया जाता रहा है, बर्लिन की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक प्रदर्शनी में पहली बार सार्वजनिक मुँहदिखाई हुई। वह एक ऐसा "सेट टॉप बॉक्स " (रिसीवर या कनवर्टर) है, जो पारंपरिक टेलीविज़न को इंटरनेट पर सर्फिंग के लायक बना देता है।

जिन्हें इंटरनेट की सुविधा वाले "स्मार्ट टीवी" में अभी दिलचस्पी नहीं है, वे इस बॉक्स को ख़रीद कर अपने इस समय के डिजिटल टेलीविज़न को कंप्यूटर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

काले रंग के इस छोटे-से बॉक्स के लिए समय के साथ ऐसे प्रयोजनमूलक एंड्रोइड सॉफ्टवेयर (ऐप्स) भी उपल्ब्ध होंगे, जो स्मार्ट फ़ोन या टैब्लेट पीसी के लिए बनते हैं और उन्हें नए नए प्रयोजनों के लायक बनाते हैं। गूगल का यह इंटरनेट बॉक्स "क्रोम" कहलाने वाले उसके अपने ही ब्राउज़र से अभी से लैस है।

लेकिन इसका एक दुष्परिणाम भी है। हर काम बिना किसी हरकत के आसान तो हो जायेगा, लेकिन डर यही है कि मधुमेह और हृदयरोग जैसी बीमारियाँ भी हमारे आलसी शरीर को बीमार बनाने में कोई आलस नहीं दिखाएंगी।

लेखक के बारे में
राम यादव
राम यादव डायचे वेले हिन्दी (जर्मनी) के पूर्व प्रमुख हैं। देश-विदेश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक घटनाक्रम पर इनकी अच्छी पकड़ है। आधी सदी से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता एवं लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। .... और पढ़ें
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना