Daily Horoscope
✕

आकाश में दिखने लगी है स्पाईरल निहारिका

Written By ND
Updated: शनिवार, 19 नवंबर 2011 (09:20 IST)
ND

साबुन के बुलबुले की तरह बना हमारा ब्रह्मांड करोड़ों निहारिकाओं (गैलेक्सी) के समूह से भरा हुआ है। इसमें हमारी आकाशगंगा के सबसे नजदीक सुप्रसिद्घ एंड्रोमेडा है। यह भी स्पाईरल निहारिका है।

इसे हम कोरी आंखों से उत्तरी आकाश में शर्मिष्ठा (केसेपिया) तारामंडल से दक्षिण की ओर कुछ दूरी पर एक छोटे धुंधले बादल के रूप में देख सकते हैं।

इन दिनों आधी रात के आकाश में यह दिखाई देने लगी है। टेलीस्कोप से देखने पर यह बैलगाड़ी के चक्के के समान दिखाई देती है। कोरी आंखों से जरा ध्यान से देखना होता है।

ND


वराह मिहिर शोध संस्थान के खगोल विज्ञानी संजय कैथवास ने बताया कि करोड़ों तारों से निर्मित एंड्रोमेडा गैलेक्सी हमसे 22 लाख प्रकाश वर्ष की दूरी पर मौजूद है। एक प्रकाश वर्ष 96 खरब किमी के बराबर होता है।

यह दूरी इतनी है कि यदि हम प्रकाशीय वेग से इसकी यात्रा करें तो उस तक पहुंचने में ही हमें 22 लाख वर्षों का समय लग जाएगा।

यह गैलेक्सी दूधिया रंग में चमकती नजर आती है। वैज्ञानिकों को उसमें जीवन होने की पूरी उम्मीद है। इसको देखने के लिए अंधेरी रात और अंधेरे इलाके का होना आवश्यक है।
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना