dharma sangrah
✕

आ गया 5 लाख रुपए का क्वाड फुल HD टीवी

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (12:28 IST)
जापान की तोशिबा कंपनी ने बर्लिन में "क्वाड फुल एचडी " टेलीविज़न का एक ऐसा मॉडल पेश किया, जिस पर त्रिआयामी तस्वीरों को देखने के लिए किसी विशेष 3 D चश्मे की ज़रूरत नहीं पड़ती। इस मॉडल का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो गया है।
PR

140 सेंटीमीटर बडे और अत्यंत महीन प्रिज़्मों (त्रिपार्श्वों) के बने उसके डिस्प्ले पैनल के सामने बैठे दर्शक को, एक सीमित दायरे के भीतर, सब कुछ त्रिआयामी दिखता है। अधिकतम 9 दर्शक तीसरे आयाम का मज़ा ले सकते हैं, हालाँकि एक से अधिक दर्शक होने पर हर अतिरिक्त दर्शक को तस्वीरों की स्पष्टता घटती नज़र आयेगी।

तोशिबा के इस "क्वाड फुल एचडी " को संक्षेप में 4 K HD भी कहा जाता है। 4 K इसलिए, क्योंकि उसकी तस्वीरों में 4 हज़ार होरिज़ोंटल (क्षैतिजिक) और 2160 वर्टिकल (लंबवत) चित्रबिंदु (पिक्सल) होते हैं। यानी उसकी हर तस्वीर 4000 x 2160= 86 40 000 बिंदुओं के मेल से बनी होती है।

फुल एचडी से भी चार गुना अधिक सुस्पष्ठता की ज़रूरत इसलिए पड़ रही है, क्योंकि टेलीविज़न सेटों के पर्दे इस बीच उस आकार से कहीं बड़े होने लगे हैं, जिसके लिए 'फुल हाई डेफ़िनिशन' के मानक निर्धारित किये गये थे। इस बीच दो मीटर से भी बड़े आकार वाले डिस्प्ले पैनल बनने लगे हैं, जो कुछ वर्ष पहले तक केवल कल्पना की वस्तु हुआ करते थे।

चित्र का आकर बहुत अधिक अभिवर्धित होने से उसके एकल चित्रबिंदु अलग-अलग दिखाई पड़ने लगते हैं, यानी चित्र दानेदार लगने लगता है। इस समस्या का हल केवल चित्रबिंदुओं की संख्या को बढ़ा कर ही मिल सकता था। स्वयं 'हाई डेफ़िनिशन' (उच्च उद्भासन) की अवधारणा भी इसी समस्या के कारण पैदा हुई थी। तोशिबा के क्वाड एचडी टीवी का पैनल 2.20 मीटर (90 इंच) विकर्ण (डाइगॉनल) वाला है। मूल्य है क़रीब 8 हज़ार यूरो (लगभग 5,35,000 रू.)। फ़िलहाल 4 K उद्भासन वाला न तो कोई टेलीविज़न प्रसारण होता है और न डीवीडी या ब्लू-रे डिस्क ही उपलब्ध है। हो सकता है कि बर्लिन की अगली "ईफ़ा" प्रदर्शनी तक यह कमी भी न रह जाए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
राम यादव
राम यादव डायचे वेले हिन्दी (जर्मनी) के पूर्व प्रमुख हैं। देश-विदेश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक घटनाक्रम पर इनकी अच्छी पकड़ है। आधी सदी से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता एवं लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। .... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?