Daily Horoscope
✕

अब वृद्धों की देखभाल करेगा रोबोट

Written By भाषा
Published: मंगलवार, 8 फ़रवरी 2011 (09:07 IST)
FILE
यदि आपको ड्यूटी या किसी अन्य जरूरी कार्य के कारण अपने वृद्ध माँ-बाप की चिंता सताती रहती है तो अब आप इस चिंता को दूर फेंक दीजिए क्योंकि वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है जिसके बारे में उनका दावा है कि वह वृद्ध व्यक्तियों की देखभाल कर सकता है और उन्हें सक्रिय रख सकता है।

न्यूजीलैंड में स्टीकमैन स्टूडियो और ऑकलैंड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के एक दल ने यह रोबोट तैयार किया है जो वृद्ध व्यक्तियों का मनोरंजन करने एवं उन्हें हल्का-फुल्का अभ्यास एवं चलने-फिरने के लिए प्रेरित करने के अलावा उन्हें समय पर दवा लेने की याद दिलाता है और उनके तबीयत का ध्यान रखता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि एल्डरकेयर नामक यह रोबोट कई संवादपरक खेलों के माध्यम से उन्हें सक्रिय रखने में मदद कर सकता है। इस रोबोट को तैयार करने में दक्षिण कोरिया के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार शोध संस्थान ने भी योगदान दिया है।

न्यूजीलैंड हेराल्ड ऑनलाइन में छपी खबर के अनुसार ऑकलैंड विश्वविद्यालय के व्यापार विकास प्रबंधक डेविड कोटर ने बताया कि यह रोबोट व्यक्ति के रक्तचार, इंसुलिन स्तर आदि पर नजर रख सकता है और आँकड़े के बारे में मोबाइल के माध्यम से नर्स या डॉक्टर आदि को बता सकता है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने सपा को बताई उसकी हैसियत, राजभर का अखिलेश पर निशाना