Hanuman Chalisa
✕

अखरोट बढ़ा सकता है शुक्राणु की संख्या

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 16 अगस्त 2012 (18:44 IST)
FILE
वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में दावा किया है कि अखरोट खाने से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या और उसकी गुणवत्ता दोनों बढ़ सकती है। ‘कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय’ के वैज्ञानिकों ने 20 से 30 वर्ष उम्र सीमा के युवकों के एक समूह को तीन महीने के लिए रोज 75 ग्राम अखरोट खाने को कहा।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि अखरोट नहीं खाने वाले पुरुषों की तुलना में ऐसा करने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या में और उसकी गुणवत्ता दोनों में बढ़ोतरी हुई और उनके पिता बनने की संभावनाएं भी बेहतर हुईं।

‘डेली मेल’ की खबर के अनुसार, अनुसंधानकर्ताओं ने अखरोट इसलिए चुना क्योंकि वह ‘अच्छे’ पॉलीअनसेचुरेटेड वसा का मुख्य स्रोत है।

अखरोट में मछली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 और ओमेगा-6 भी पर्याप्त मात्रा में होता है। माना जाता है कि यह दोनों शुक्राणु के विकास और उसकी कार्यप्रणाली के बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन ज्यादा पश्चिमी व्यंजनों में इसका अभाव होता है।

प्रत्येक छह में से एक दंपति को गर्भधारण करने में समस्या आती है और ऐसा माना जा रहा है कि इसमें 40 प्रतिशत मामले पुरुष के शुक्राणु के कारण आते हैं।

यूसीएलए स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर वेंडी रॉबिन्स का कहना है कि अध्ययन में शामिल सभी 117 लोग धूम्रपान नहीं करने वाले स्वस्थ युवा थे। पहले हमें पता नहीं था कि अखरोट का प्रजनन क्षमता पर अच्छा असर होगा या नहीं, लेकिन अध्ययन के बाद परिणाम सकारात्मक आए हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने पुरुषों के शुक्राणुओं के तैरने की क्षमता और आनुवंशिक गुणों आदि के बारे में अध्ययन किया।

उन्होंने पाया कि अखरोट नहीं खाने वालों के मुकाबले खाने वालों के श्रुक्राणुओं की तैरने की गति में औसतन तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। हालांकि अभी भी इसे बतौर इलाज अपनाए जाने से पहले और परीक्षणों और अध्ययन की जरूरत है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य