Hanuman Chalisa
✕

अंतरिक्ष उड़ान अब महज 6 घंटों की!

Written By वार्ता
Updated: शुक्रवार, 29 मार्च 2013 (12:42 IST)
FILE
मॉस्को। रूसी वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक की 2 दिनों की उड़ान को महज 6 घंटों में समेटने का करिश्मा कर दिखाया है।

इस नए शॉर्टकट का इस्तेमाल कर दो रूसी एवं एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ने 45 घंटों की बचत करते हुए आईएसएस पर पहुंचने में शुक्रवार को सफलता प्राप्त की।

रूसी कास्मोनाट पावेल विनोग्रादोव तथा अलेक्सान्द्र मिसरुकिन एवं अमेरिकी एस्टोनाट क्रिस कैसिजी को लेकर रूस का सोयूज अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार सुबह 7.58 बजे आईएसएस पर पहुंचा।

दोनों कास्मोनाटो ने इसके बाद मॉस्को स्थित मिशन कंट्रोल को भेजे रेडियो संदेश में कहा कि स्टेशन जितनी तेजी से हमारे करीब आता जा रहा था, हम उतना ही अच्छा महसूस कर रहे थे। इस उड़ान के दौरान सब कुछ ठीक रहा।

आईएसएस पर मौजूद कनाडाई मिशन कमांडर क्रिस हेडफील्ड, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थॉमस मार्शबर्न तथा रूसी कास्मोनाट रोमान रोमानेके ने नए कर्मीदल का स्वागत किया। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी