dharma sangrah

दुनिया का खोपड़ी और सिर की त्वचा का ट्रांसप्लांट

Updated: शुक्रवार, 5 जून 2015 (16:15 IST)
ह्यूस्टन। ट्रांसप्लांट सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अमेरिकी डॉक्टरों ने दुनिया के पहले खोपड़ी एवं सिर की त्वचा के ट्रांसप्लांट को अंजाम दिया। ट्रांसप्लांट करवाने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति को कैंसर के इलाज के दौरान सिर में एक गहरा जख्म आया था। एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर और ह्यूस्टन मेथोडिस्ट हॉस्पिटल ने गुरुवार को घोषणा की कि उन्होंने 22 मई को 15 घंटे तक चले इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
ऑस्टिन के सॉफ्टवेयर डेवलपर जेम्स बॉयसन ने इस ट्रांसप्लांट के साथ-साथ एक किडनी और अग्नाशय का भी ट्रांसप्लांट करवाया। यह सर्जरी एक दिन तक चली। सर्जरी के बाद बॉयसन की तस्वीर में उनके सिर के ऊपर टांके दिखाई दे रहे हैं। ये टांके उनके कानों से लगभग ढाई सेमी की ऊंचाई पर हैं, जहां खोपड़ी और त्वचा को जोड़ा गया है। प्लास्टिक सर्जरी वाले दल का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर माइकल क्लेबक ने मीडिया को बताया कि यह नाड़ियों से जुड़ी बहुत जटिल प्रक्रिया थी।
 
उन्होंने कहा क‍ि हमने खोपड़ी की हड्डी को और सिर की बाल उगाने वाली त्वचा को लगाया। क्लेबक ने कहा क‍ि इस तरह का तिहरा ट्रांसप्लांटेशन पहले कभी सामने नहीं आया और हमारी जानकारी में किसी ने खोपड़ी और सिर की त्वचा के ट्रांसप्लांट की भी जानकारी नहीं दी है।
 
बॉयसन ने सर्जरी के बाद कहा कि मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं और इससे मैं बहुत खुश हूं। मैं हमेशा इस बात के लिए आभारी हूं कि मुझे अपनी पसंदीदा चीजों को करने और अपने प्यारे लोगों के साथ रहने का एक और मौका मिला। (भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई