Daily Horoscope
✕

सुलझा बड़ा रहस्य, इसलिए निर्जन है मंगल ग्रह

Updated: शुक्रवार, 6 नवंबर 2015 (14:04 IST)
लंदन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा आखिरकार उस कारण का पता लगाने में सफल रही जिसके कारण मंगल पर जीवन की संभावनाएं खत्म हो गईं और यह एक निर्जन ग्रह के रूप में परिणित हो गया। ब्रिटेन के दैनिक डेली मेल के अनुसार मंगल पर पानी और जीवन की संभावनाओं की खोज में लगे नासा के अनुसंधानकर्ताओं ने खुलासा किया है कि मंगल पर जीवन की संभावनाओं को खत्म करने वाला और कोई नहीं सूर्य ही है। सौर ज्वालाओं के कारण लाल ग्रह पर मौजूद पानी सूख गया और वायुमंडल भी नष्ट हो गया।
यह प्रक्रिया आज भी जारी है और सूर्य से निकलने वाली इन गर्म ज्वालाओं के कारण मंगल के बाहरी वायुमंडल में आज भी क्षय हो रहा है। नासा की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अब मंगल के निर्जन होने का रहस्य का खुल चुका है। सूरज ने ही इस ग्रह से पानी और वायुमंडल को छीन लिया और आखिरकार यह जीवनविहीन ग्रह के रूप में परिणित हो गया। (वार्ता) 
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन