ganesh chaturthi

आकाश गंगा में जरा देर से आया था हमारा सूर्य...

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2015 (14:44 IST)
वॉशिंगटन। आकाश गंगा में तारों का सृजन लगभग 10 अरब साल पहले अपने चरम पर था लेकिन हमारा सूर्य जरा देर से आया था। तारामंडलों के अब तक के सबसे विस्तृत सर्वेक्षणों में से एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि सूर्य का सृजन आज से लगभग पांच अरब साल पहले तक भी नहीं हुआ था।

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पाया है कि हमारी आकाशगंगा में एक शानदार ‘बेबी बूम’ आया था, जब तारों का सृजन बेहद तीव्र दर से हो रहा था और यह दर आज की तुलना में 30 गुना तीव्र थी। शोधकर्ताओं ने कहा कि हमारा सूर्य जरा देर से आया था। उस समय तक हमारे तारामंडल में तारों के सृजन की दर काफी धीमी थी।

शोधकर्ताओं ने कहा कि हालांकि सूर्य के देर से आने से हमारे सौरमंडल के ग्रहों के विकास को असल में बढ़ावा मिला होगा। तारों के सृजन के बाद में हाइड्रोजन और हीलियम से भारी तत्व अधिक मात्रा में थे क्योंकि ज्यादा भारी तारों का जीवनकाल जल्दी समाप्त हो गया था और इसके कारण तारामंडल में ऐसे पदार्थ पर्याप्त मात्रा में हो गए, जो ग्रहों और यहां तक कि पृथ्वी पर जीवन के लिए जरूरी अंश थे।

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के पास आकाशगंगा के सृजन वाले वर्षों की तस्वीरें नहीं हैं, जिससे कि तारों के सृजन की तीव्र गति के इतिहास का पता लगाया जा सके। इसलिए उन्होंने हमारी आकाश गंगा के द्रव्यमान वाले अन्य तारामंडलों का अध्ययन किया, जो कि ब्रह्मांड के गहन सर्वेक्षण में पाए गए थे। यह शोध एस्ट्रोफिजीकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)
Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल