shradh paksha
✕

‘होशियार’ पौधे सीखते हैं नई आदतें : अध्ययन

Updated: बुधवार, 7 दिसंबर 2016 (19:18 IST)
मेलबोर्न। पौधे भी विभिन्न घटनाओं के बीच के तार जोड़कर अपने पर्यावरण के बारे में चीजें सीख सकते हैं। अब तक माना जाता था कि यह क्षमता सिर्फ प्राणियों में ही होती है लेकिन एक नए अध्ययन में पहली बार पौधों के इस खास गुण के बारे में बताया गया है।
यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में यह साबित किया गया है कि पौधे सहचारी शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम हैं। शोधकर्ता पावलोव द्वारा कुत्तों पर किए गए प्रयोगों से प्रेरित थे। पावलोव का अध्ययन व्यवहार संबंधी शोधों के इतिहास में सबसे प्रमुख अध्ययनों में से एक है। इस अध्ययन ने दिखाया था कि अनुकूलन का इस्तेमाल करते हुए व्यवहार में बदलाव लाया जा सकता है।
 
व्यवहार संबंधी विभिन्न प्रयोगों के बाद दल ने इस बात के साक्ष्य पेश किए कि पौधे किसी एक घटना के घटने और अन्य के पूर्वानुमान के बीच के खास जुड़ाव को समझ सकने में सक्षम हैं। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एवोल्यूशनरी बायोलॉजी की प्रोफेसर मोनिका गैगलियानो ने मटर के पौधों के साथ प्रयोग किए। उन्होंने इन पौधों को वाई-आकार के एक ढांचे में रख दिया। इसमें यह देखना था कि किसी दिशा विशेष से प्रकाश आने पर पौधे कैसा व्यवहार करते हैं।
 
परिणामों में पाया गया कि पौधे एक बार प्रकाश के हटाए जाने पर अपनी वृद्धि के लिए सबसे सही दिशा चुनना सीख गए थे। यह अध्ययन साइंटिफिक रिपोर्ट्स नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

अगला लेख