Hanuman Chalisa

Asteroid को तबाह करने के लिए NASA ने बनाया स्पेशल स्पेसक्राफ्ट, जानिए पृथ्वी पर क्या पड़ेगा असर

Updated: गुरुवार, 9 मई 2019 (18:29 IST)
नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) एक स्पेसक्राफ्ट को लांच करने की तैयारी कर रहा है, जो 2022 में बाइनरी क्षुद्रग्रह प्रणाली (बाइनरी एस्टेरॉयड सिस्टम) के मूनलेट यानी चंद्रमा जैसे छोटे-छोटे टुकड़ों में बदल देगा।

इस डिडिमॉस नाम के इन एस्टेरॉयड को सितंबर 2022 में स्पेस X के फाल्कन 9 रॉकेट से तबाह किया जाएगा। हालांकि नासा ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे मिशन का असर पृथ्वी पर नहीं पड़ेगा।
 
समझिए क्या होता है बाइनरी एस्टेरॉयड सिस्टम यानी मूनलेट : 'मूनलेट' का अर्थ होता एक छोटा-सा चंद्रमा जैसे पिंड जो किसी दूसरे पिंड के चक्कर लगाते हों। बाइनरी एस्टेरॉयड सिस्टम एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें ऐसे बहुत सारे छोटे-छोटे चंद्रमा शामिल हों जो एक ही बेरीसेंटर का चक्कर लगा रहे हों। बेरीसेंटर वह पिंड होता है, जिसका चक्कर कई छोटे-छोटे पिंड लगा रहे होते हैं।
 
साधारण शब्दों में कहा जाए तो छोटे-छोटे पिंड जो किसी दूसरे पिंड के चारों ओर घूमते रहते हैं, क्योंकि ये कई सारे होते हैं, उन्हें मूनलेट कहते हैं। इन बाइनरी एस्टेरॉयड सिस्टम कहा जाता है। डिडिमोस नाम का एक ऐसी ही क्षुद्रग्रह प्रणाली है, जिसके एक एस्टेरॉयड को नासा निशाना बनाकर सितंबर 2022 में रॉकेट छोटे-छोटे टुकड़ों में तब्दील करने वाला है।
 
डबल एस्टेरॉयड रिडायरेक्शन टेस्ट यानी DART नासा का पहला ऐसा मिशन है जो खगोलीय रक्षा तकनीक का प्रदर्शन करेगा। नासा के मुताबिक इसे सन् 2021 में लॉन्च किया जाएगा। DART सौर ऊर्जा से बनी बिजली की संचालक शक्ति से इस 'छोटे चंद्रमा' को भेदेगा। इस ऑपरेशन को करते समय यह विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा कि ये 'छोटे चंद्रमा' धरती की 1 करोड़ 10 लाख किमी की दूरी के अंदर हों।
 
नासा के मुताबिक जिन एस्टेरॉयड को इस परीक्षण के दौरान भेदा जाएगा, उनसे धरती को कोई खतरा नहीं है और बस उन्हें उपयुक्त लक्ष्य माना जा रहा है इसलिए उन पर यह प्रयोग किया जाएगा।
(Photo courtesy: nasa.gov)

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन हुआ मजबूत, दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल

CM सोरेन ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी- ‘खनिज झारखंड का तो हक का फैसला दिल्ली क्यों करेगी?’

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

इंदौर निगम के राजस्व अधिकारी पर लोकायुक्त की रेड, 31 साल की नौकरी में जमा किए 2.53 करोड़, दो-दो बिल्डिंगें

CM धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

अगला लेख