suvichar

चूहे भी करते हैं बॉडी लैंग्वेज का इस्तेमाल

Updated: गुरुवार, 17 दिसंबर 2015 (16:02 IST)
नई दिल्ली। चूहे भी इंसानों की तरह बॉडी लैंग्वेज का इस्तेमाल करते हैं और इसलिए मानव मस्तिष्कीय ढांचे और इसके संचालन को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनकी कार्यपद्धति का अध्ययन किया जा रहा है।

हॉवर्ड मेडिकल स्कूल में न्यूरोबायोलॉजी के सहायक प्रोफेसर संदीप दत्ता की अगुआई में वैज्ञानिकों ने चूहों की शारीरिक गतिविधियों को समझने के लिए एक नई तकनीक भी विकसित की है।

'न्यूरॉन' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार शोध की इस कड़ी में न्यूरोसाइंस में मानवीय व्यवहार की समझ के आधार पर वर्गीकृत व्यवहार की विशेषता न समझ पाने जैसी दीर्घकालिक समस्या के निदान के लिए समाधान भी बताया गया है।

रिपोर्ट के लेखक संदीप दत्ता ने कहा कि अगर आप मस्तिष्क में देखें तो पाएंगे कि किसी भी व्यक्ति का मस्तिष्क कोशिका जानवरों के व्यवहार पर किस प्रकार की प्रतिक्रिया देती है, तो पता चलता है कि दिमाग पूरी तरह एक शोरगुल वाला स्थान है।

दत्ता ने कहा कि इस विधि के जरिए एक नई जानकारी यह हासिल की जा सकती है कि मस्तिष्क में व्यवहार किस प्रकार उत्पन्न होता है और किसी बीमारी के दौरान इसकी प्रक्रिया कैसी होती है।
शोधकर्ताओं की टीम को उम्मीद है कि यह विधि इंसान के स्वयं की मस्तिष्कीय कार्रवाई को बेहतर ढंग से समझने के लिए सहायक होगी। दत्ता की टीम की ओर से मस्तिष्कीय व्यवहार पर की गई इस अध्ययन से इसके संचालन की समझ को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

दत्ता के प्रयोगशाला के छात्र अलेक्जेंडर विश्लेषकों के नेतृत्व में यह अनुसंधान चूहों के व्यवहार पर अध्ययन करने के लिए शुरु किया गया था। विश्लेषकों ने इसके लिए चूहों की हर गतिविधि का बड़ी बारीकी से अध्ययन किया कि वे कैसे किसी भी चीज पर प्रतिक्रिया देते हैं।

उन्होंने चूहों का किसी खुशबू को सूंघने, ठंड लगने या कोई बॉल देखने वाले वीडियो का गहराई से अध्ययन किया। चूहे निशाचर जीव होते हैं। (वार्ता)
Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश