Hanuman Chalisa

1 सितंबर को धरती के पास से गुजरेगी एक उल्कापिंड

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (15:42 IST)
वॉशिंगटन। एक बड़ा क्षुद्रग्रह एक सितंबर को हमारे ग्रह के पास से सुरक्षित रूप से गुजरेगा। इसकी पृथ्वी से दूरी 70 लाख किलोमीटर या पृथ्वी एवं चांद के बीच की 18 गुनी दूरी के बराबर होगी। यह जानकारी नासा ने दी है।
 
asteroids
एस्टेरॉइड फ्लोरेंस पृथ्वी के करीब के उन सबसे बड़े क्षुद्रग्रहों में शामिल है, जिनका आकार कई मील का है। नासा के स्पिटजर स्पेस टेलीस्कोप और नियोवाइज मिशन के अनुसार, इसका आकार लगभग 4.4 किलोमीटर का है।
 
नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज के प्रबंधक पॉल चूडास ने कहा, ‘‘कई क्षुद्रग्रह एक सितंबर को फ्लोरेंस और पृथ्वी के बीच रहने वाली दूरी से कहीं कम दूरी पर गुजर चुके हैं। उन सब क्षुद्रग्रहों का आकार कम था।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘जब से नासा का पृथ्वी के पास के क्षुद्रग्रहों की पहचान और उनके मार्ग पर नजर रखने का कार्यक्रम शुरू हुआ है, तब से अब तक फ्लोरेंस ऐसा सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह है, जो पृथ्वी के इतने करीब से होकर गुजरेगा।’’ (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

अगला लेख