dharma sangrah
✕

आविष्कार जिनकी आपको जरूरत नहीं...

Updated: शुक्रवार, 19 सितम्बर 2014 (12:54 IST)
कहते हैं कि आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि आविष्कार भी ऐसे होने लगे हैं जिनके बिना भी काम चल सकता है। ऐसे आविष्कारों में डिजाइनर एंड्रयू टिंस्ली के कुछ आविष्कार आते हैं। उन्होंने एक कुकी कैचर बनाया है जो कि आपके बिस्कुट को पकड़ने का काम करेगा। वास्तव में, यह ऐसे बिस्कुट पकड़ने के लिए बना है जो कि गीले होते हैं या तरल पदार्थों में डुबोने पर जिनके टुकडे अलग हो जाते हैं। 
 
वाटफोर्ड, इंग्लैंड के रहने वाले और दो बच्चों के पिता एंड्रयू ने कुकीज कैचर बनाया है जो कि बिस्कुट को डुबाने की प्रक्रिया में टूट जाते हैं या पिघल जाते हैं। उनका यह आविष्कार नायलान से बना जाली का एक पाउच (छोटी थैली या जेब) है जोकि बिस्कुट को पिघलने से बचाने का काम करती है। उन्हें इस आविष्कार की पूर्ति करने के लिए छह सौ ऑर्डर मिल चुके हैं। 
 
ऐसे ही सात अन्य आविष्कार हैं जिनके बारे में आप जानना चाहेंगे। रोलर बग्गी इनमें से एक है। अगर आप प्राम को धक्का देने से बोर हो चुके हैं तो आप इसके बिल्ट इन स्कूटर पर कूद सकते हैं और सड़क पर सनसनाहट के साथ तेजी से आगे जा सकते हैं। लेकिन इसके साथ आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपने अपने पैरों को भली-भांति ऊपर रख लिया है। 
 
ऐसा ही दूसरा आविष्कार डॉगब्रेला का है जिससे आपका डॉगी सुरक्षित रहेगा और सूखा भी। इसके बिल्ट-इन पट्‍टे या तस्मे को कुत्ते के कॉलर से जोड़ दिया जाता है। और इसमें आपको कुछ नहीं करना होता है। ऐसे ही अनोखे अवार्ड्‍स में से एक पिज्जा सीजर्स है, जिसका उपयोग करने के लिए आपको इसे पिज्जा की चिकनी सतह पर रखना है और इसकी मदद से आप पिज्जा के मनचाहे टुकड़े कर पाएंगे।   
 
एक ऐसा ही आविष्कार पेन लिड कटलरी का है। यह उन लोगों के लिए बड़े काम का है जो कि नियमित रूप से अपनी डेस्क पर खाते हैं। यह चाकू जैसा फॉर्क और चम्मच है जो कि आपकी कलम के ढक्कन पर बाइरो की तरह फिट हो जाता है। यह सारी चीजें खाने के काम में आ सकती हैं। हैमस्टर केज पेपर श्रेडर भी ऐसा ही नया और विचित्र आविष्कार है। वैसे तो यह चूहों को पकड़ने का औजार है, लेकिन यह पेपर को नष्ट करने और इसे काटने वाले चूहों को भी खुश रखता है। चूहों के सक्रिय होने से यह मशीन भी चलती है। इसलिए इसे पर्याप्त सक्षम भी माना जा सकता है। 
 
एक नया उपकरण सेल्फी लेने के काम में आता है। इसकी बांह इतनी लम्बी होती है और इसमें आप अपना फोन या कैमरा भी लगा सकते हैं और सभी तरह के महत्वपूर्ण तरीके से तस्वीरें ले सकते हैं। पर अगर आपको रात में कहीं जाना हो तो लड़खड़ाकर गिरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, ना ही आधी रात के समय ‍लैट्रिन जा रहे बच्चों के पैरों पर पैर रखने का कोई खतरा है क्योंकि आपकी ऊन जैसी मुलायम इन स्लिपर्स से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। इन चप्पलों में बिल्ट-इन गतिविधियों के प्रति संवेदनशील एलईडी टॉर्चेज लगी होती हैं, जिससे कि आप रात में देख सकते हैं कि आप जा कहां रहे हैं। 
 
Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: किसानों को मिलेगी 20 हजार करोड़ की सौगात, केवड़िया में आयोजित होगी एकता परेड

साइक्लोन 'अर्णब' ने बदला मौसम का मिजाज, इन स्थानों पर आज नहीं दिखेगा करवा चौथ का चांद

'नजर हटी, दुर्घटना घटी': वाराणसी MLC चुनाव में रिकाउंटिंग के बीच अखिलेश यादव ने क्यों कही यह बात?

Top News 29 October: MLC चुनाव में भाजपा को 28 में से 13 सीटें, दिल्ली की हवा खराब

LIVE: MLC चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला, नागपुर स्नातक सीट जीती