suvichar
✕

30 वर्ष बर्फ में जमे रहने के बाद जिंदा निकला!

Updated: शनिवार, 27 फ़रवरी 2016 (17:58 IST)
वाशिंगटन। संभव है कि आपने वाटर बीयर का नाम सुना हो और इस बात की भी संभावना अधिक है कि आपने इसे देखा नहीं हो, लेकिन इस छोटे से समुद्री जीव की एक विशेषता ऐसी है जोकि आपको आश्चर्य में डाल सकता है।
जापान की एक प्रयोगशाला में यह जीव -20 डिग्री सेल्सियस तापमान में कम से कम 30 वर्ष तक बर्फ में जमा रहा लेकिन एक लम्बी अवधि के बाद यह जीव फिर से जीवित हो गया है। इस बात ने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है कि यह कैसे और क्यों संभव हुआ? 
 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1983 में जापान के वैज्ञानिकों का एक दल अंटार्कटिका पर गया था। उस समय बर्फ की काई में जमा यह जीव भी जमा था। उस समय ये जीव मृत अवस्था में थे और शोध दल इन्हें लेकर जापान वापस आ गए। तब वैज्ञानिकों ने इन जीवों को गर्मी देने की बजाय बर्फ के एक बॉक्स में रख दिया। यह बक्स तीस वर्ष तक ऐसे ही पड़ा रहा।
 
विदित हो कि वैज्ञानिकों ने इन जीवों को दशकों को माइनस 20 डिग्री के तापमान में रहने दिया। बाद में, शोधकर्ताओं के एक अन्य दल ने इन जीवों को बक्से से बाहर निकाला और इन्हें पोषक तत्वों से भरी एक नली में रख दिया।  
 
इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने ऐसा देखा कि वे खुश हुए बिना नहीं रह सके। उन्होंने एक वाटर बीयर को कुलबुलाने की हालत में देखा। इस प्राणी को वैज्ञानिक 'स्लीपिंग ब्यूटी' के नाम से भी पुकारते हैं। दरियाई घोड़े जैसा दिखने वाला एक और वाटर बीयर जिंदा हो गया है और अंडे देने का काम भी करने लगा है। इस शोध की जानकारी जर्नल बायोबायोलॉजी में दी गई है।
 
इन विचित्र जीवों के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि अंटार्कटिक जैसी जगह पर खोदकर निकाल लें, इन्हें बर्फ में दबाकर भूल जाएं और सालों बाद इन्हें निकालें। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये जीव खुद को किसी भी हालत में ढाल लेते हैं और इनमें फिर से जीवित‍ होने के चिन्ह नजर आने लगते हैं। इन्हें टार्डीग्रेड्‍स भी कहा जाता है और इस प्रयोग से यह सिद्ध हो गया है कि यह दशकों तक बर्फ में जमे रहने के बाद संतान उत्पति करने में सक्षम होते हैं।
Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना