sundarkand

धरती के केंद्र से गिरने के लिए चाहिए सिर्फ 38 मिनट

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2015 (16:21 IST)
टोरंटो। आमतौर पर माना जाता है कि धरती के केंद्र से गिरने में 42 मिनट का समय लगता है जबकि नए अध्ययन के मुताबिक किसी व्यक्ति को धरती के केंद्र से सभी ओर गिरने में मात्र 38 मिनट का समय लगेगा।

धरती से गिरने की पारंपरिक गणना इस आधार पर की गई थी कि हमारे ग्रह की विभिन्न परतों के बीच पाया जाने वाला घनत्व स्थिर रहता है।

नई गणना के अनुसार धरती की विभिन्न परतों के भिन्न घनत्वों को आधार बनाया गया है, जो इस यात्रा के अनुमानित समय में 4 मिनट की बचत करता है।

कनाडा के मैकगिल विश्वविद्यालय के भौतिकी के एक छात्र एलेक्जेंडर लोत्ज ने धरती के वास्तविक भार वितरण के लिए सेसमिक डाटा पर आधारित प्रिलिमनरी रेफरेंस अर्थ मॉडल का अनुसरण किया।

इसमें पाया गया कि धरती की सबसे ऊपरी सतह पर धरती का घनत्व प्रतिघन मीटर 1,000 किलोग्राम से भी कम होता है जबकि 6,371 किलोमीटर की गहराई पर धरती के केंद्र में यह 13,000 किलोग्राम प्रति घनमीटर तक होता है, जबकि केंद्र के गोलक के किनारे पर यह 3,500 किलोग्राम प्रति घनमीटर तक होता है।

'साइंस मैग्जीन' की खबर के अनुसार इसी गुत्थी का सांख्यिक समाधान करते हुए लोत्ज ने पाया कि किसी कण को धरती के केंद्र से गिरने में अनुमानित 42 मिनट 12 सेकंड की बजाय 38 मिनट 11 सेकंड का वक्त लगना चाहिए। यह शोध 'अमेरिकन जर्नल ऑफ फिजिक्स' में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)
Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल