dharma sangrah

चीनी वैज्ञानिकों ने ढूंढा कोकीन की लत छुड़ाने वाला प्रोटीन

Updated: बुधवार, 22 जुलाई 2015 (14:52 IST)
बीजिंग। चीनी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नया प्रोटीन विकसित करने का दावा किया है, जो कि कोकीन की लत को छुड़ाने और लगाने वाले एक ‘स्विच’ की तरह काम कर सकता है।
 
कोकीन डोपामाइन का स्तर बढ़ाकर मस्तिष्क को प्रभावित करती है। डोपामाइन मस्तिष्क संबंधी एक ऐसा ट्रांसमीटर है, जो कि मस्तिष्क के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाता है। इन भूमिकाओं में सम्मान एवं आनंद की अनुभूति भी शामिल है।
 
कोकीन उन प्रोटीनों पर रोक लगाती है, जो कि डोपामाइन को पुन: अवशोषित कर लेते हैं। इससे डोपामाइन पैदा होता जाता है और व्यक्ति को ‘उच्चतम’ स्तर पर आनंद की अनुभूति होती है।
 
चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के तहत आने वाले शंघाई इंस्टीट्यूट्स फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज के एक दल के प्रमुख शोधकर्ता झोउ जियावेई ने कहा कि लत लगने के दौरान डोपामाइन ट्रांसपोर्टर (डीएटी) नामक प्रोटीन तंत्रिका कोशिका में गति करते हुए कोशिका की सतह पर आ जाता है।
 
झोउ के हवाले से सरकारी अखबार 'चाइना डेली' ने कहा कि हमने पाया कि मस्तिष्क में डीएटी की स्थिति ही प्रमुख अंतर पैदा करती है। उन्होंने कहा कि उलट स्थिति में यह स्थानांतरण नहीं होगा और इस तरह से लत बढ़ने पर रोक लगाई जा सकती है।
 
शोध दल का मानना है कि लत पर रोक लगाने की कुंजी वीएवी-2 नामक छोटे से प्रोटीन में छिपी है, जो कि डीएटी के स्थानांतरण का नियमन करते हुए एक आणविक स्विच की तरह काम करता है।
 
वैज्ञानिकों का कहना है कि वीएवी-2 की इस भूमिका की खोज का इस्तेमाल कोकीन के आदी लोगों को सुधारने के प्रयासों में किया जा सकता है। दूसरे किस्म के नशीले पदार्थों के आदी लोगों को सुधारने के लिए अलग उपाय करने होंगे।
 
इस खोज से जुड़ा शोधपत्र 7 जुलाई को न्यूयॉर्क के जर्नल 'नेचर न्यूरोसाइंस' की वेबसाइट पर छपा था।  (भाषा)
Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

PM मोदी ने गाली देने वाले छात्रों को किया माफ, बोले- ये भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सही राह दिखाने की जरूरत

स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपए की सौगात, झाबुआ में 283 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ

Har Ghar Tiranga 2026: यूपी में 5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा अभियान, 14-15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान

Omkareshwar Darshan 2026 : ओंकारेश्वर में सावन में बदल गई दर्शन व्यवस्था, श्रद्धालु जान लें मंदिर का नया वन-वे रूट

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति