sawan somwar

ऑक्सीजन के बिना भी एलियन का जीवन संभव

Updated: सोमवार, 14 सितम्बर 2015 (15:35 IST)
टोक्यो। अभी तक यही माना जाता था कि जीवन के लिए ऑक्सीजन बेहद जरूरी है, लेकिन जापान के एक वैज्ञानिक ने एक अवधारणा में इस बात को सामने रखा है कि सौर मंडल से बाहर के ग्रहों में जहां अजैव ऑक्सीजन की भरमार है, वहां इसके बिना भी जीवन संभव है।
जापान के एस्ट्रोबायोलॉजी सेंटर ऑफ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरल साइंसेज (एनआईएनएस) में सहायक प्रोफेसर नोरियो नारिता के मुताबिक, सौर मंडल से बाहर स्थित ग्रहों पर अजैव ऑक्सीजन भारी मात्रा में मौजूद है, जो टाइटेनियम ऑक्साइड में प्रकाश उत्प्रेरक प्रतिक्रिया से उत्पन्न हुआ है।
 
उन्होंने कहा, खगोलीय प्रेक्षण के माध्यम से सौर मंडल से बाहर स्थित ग्रहों पर जीवन की खोज के लिए हमें विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों के ज्ञान को मिश्रित करने और जीवन के निर्णायक संकेतों को स्थापित करने के लिए खगोल जीव विज्ञान को बढ़ावा देने की जरूरत है। नारिता ने कहा, ऑक्सीजन एक संभावित जैव संकेत है, हालांकि वर्तमान परिणाम के मुताबिक ऑक्सीजन के अलावा नए जैव संकेतों को ढूंढने की जरूरत है। पृथ्वी के वायुमंडल में ऑक्सीजन होता है, क्योंकि पेड़-पौधे प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से निरंतर इसका निर्माण करते रहते हैं।
 
उन्होंने कहा,यह संभव है कि सौर तंत्र से अलग किसी ग्रह पर एक वायुमंडल हो सकता है, जिसमें पृथ्वी पर पाए जाने वाले ऑक्सीजन की तरह ही ऑक्सीजन हो सकता है। यह शोध पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुआ है। (एजेंसी)

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

Har Ghar Tiranga 2026: यूपी में 5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा अभियान, 14-15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान

Top News 1 August: कुलगाम में आतंकी हमला, कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता, PM मोदी ने गाली देने वाले बच्चों को किया माफ

CM हेमंत सोरेन का PM मोदी को पत्र, कहा- मांग के अनुरूप नहीं मिल रही छात्रवृत्ति राशि

कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, 2 मजदूरों की मौत, किसने ली हमले की जिम्मेदारी?

हमास हथियार छोड़ने को राजी, अब तक क्या पता चला है?