Hanuman Chalisa

'जादू' की तरह एलियन भी भेजते हैं रेडियो संकेत?

Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2015 (18:21 IST)
बॉलीवुड फिल्‍म 'कोई मिल गया' तो सभी ने देखी ही होगी। किस तरह एक अनोखे कम्‍प्‍यूटर की मदद से एलियन को सिग्‍नल भेजे जाते हैं। ऐसे ही एलियन के अस्तित्व और परग्रही जीवन के किस्से हम काफी समय से सुनते आ रहे हैं, लेकिन रहस्यमय आवर्ती रेडियो तरंगों की वजह से पिछले एक दशक में परग्रही जीवन की कहानी पर विश्वास करने को विवश होना पड़ा है। इन रेडियो तरंगों ने खगोलवैज्ञानिकों को भी उलझन में डाल दिया है।
एक नए शोध के मुताबिक, ये संकेत नई ब्रह्मांडीय घटना हो सकते हैं या वास्तव में एलियन द्वारा हमसे संपर्क करने का जरिया। यह शोध जर्मनी के न्यूकिरचन-लूइन में डेटा विश्लेषण संस्थान के वैज्ञानिकों ने किया। इस शोध में यह विश्लेषित किया गया है कि ये संकेत 2007 से मिलना शुरू हो गए थे और अभी तक इस तरह के 11 संकेत मिल चुके हैं। इन संकेतों का आखिरी बार 2011 में पता लगाया गया था।
 
इस शोध में विशेष रुप से संकेतों के निम्न या उच्च होने के बीच के समय पर ध्यान दिया गया। समाचार पत्र हफिंगटन पोस्ट ने शोध के सहलेखक माइकल हिप्के के हवाले से बताया कि ये संकेत अधिनव तारे के विस्फोट जैसे कुछ तत्वों से उत्पन्न हुए हैं। सभी नक्षत्र (नोवा) एक ही समय में आवृत्तियों को छोड़ देते हैं और धूल की वजह से इनका फैलाव हुआ है। (http://hindi.news18.com से)
Show comments

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

Anti Paper Leak Bill 2026 : पेपर लीक विरोधी बिल पास होने पर इंस्टाग्राम पर PM मोदी का संदेश, पेपर लीक गैंग पर होगी सख्त कार्रवाई

CM डॉ. मोहन यादव की लीडरशिप में MP ने बनाया नया रिकॉर्ड, E-Pravesh से 4.89 लाख छात्रों ने लिया एडमिशन

Priyanka Gandhi Remark : प्रियंका गांधी की 'गौमूत्र एक्सपर्ट' टिप्पणी पर 214 शिक्षाविदों का खुला पत्र, IIT मद्रास निदेशक के समर्थन में उठी आवाज

UP News: योगी सरकार का बड़ा कदम, 3 से 10 अगस्त तक चलेगा ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0’; ITI में लगेंगे विशेष रोजगार कैंप

PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में नोएडा में मुकदमा दर्ज, युवती और परिजन फरार, केस दिल्ली ट्रांसफर