Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बाल कहानी : बेईमानी की सजा

Kids Story
 
किसी नगर में एक पुरोहित था। वह लोगों की धरोहर वापस नहीं देता था। एक बार एक गरीब आदमी उसके घर धरोहर रखकर परदेश चला गया। वापस आने पर जब उसने धरोहर मांगी तो पुरोहित ने कहा- 'मेरे यहां तुम्हारी कोई धरोहर नहीं है'। 
 
उस आदमी ने राजा के मंत्री से शिकायत की। मंत्री ने राजा से कहा। राजा ने पुरोहित को बुलाकर उसकी थैली लौटा देने को कहा, परंतु पुरोहित ने कहा- 'महाराज, वह आदमी मुझे बदनाम करता है, उसने मेरे यहां कोई थैली नहीं रखी।' 
 
उधर राजा ने धरोहर रखने वाले से बातचीत की। उसकी बात सुनकर राजा को विश्वास हो गया कि इसमें पुरोहित की बेईमानी है। 
 
एक दिन राजा ने पुरोहित को चौसर खेलने बुलाया। खेल-खेल में राजा ने उसकी अंगूठी अपनी अंगूठी से बदल दी और उसे चुपके से अपने आदमी को देकर पुरोहित की स्त्री के पास कहला भेजा कि पुरोहित जी ने वह थैली मांगी है। 
 
अपने पति नाम की अंगूठी देखकर पुरोहित की स्त्री ने रुपयों की थैली निकालकर उसके हवाले कर दी। राजा ने उस थैली को अन्य थैलियों के बीच में रखकर उस आदमी को बुलाया और अपनी थैली उठा लेने को कहा। रुपयों की थैली जिसकी थी उसे मिल गई। 
 
नोट : इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि पैसे के लालच में कभ‍ी भी बेईमानी नहीं करनी चाहिए। 

ALSO READ: Motivational story : आपके लिए जिंदगी में क्या जरूरी है?

ALSO READ: वनमानुष को कैसे मिला 'चिंपैंजी' नाम, पढ़ें रोचक जानकारी

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

अगला लेख