sawan somwar

फ्री का ही सोचना है तो क्यों न बड़ा ही सोचें !

Updated: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (16:52 IST)
छोटा सोचने से क्या फायदा... 

 
 
 
एक बार कि बात है एक गांव में एक गरीब लड़का रहता था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। कई-कई बार तो हालात ऐसे हो जाते थे कि उसके घर में सभी सदस्यों के लिए पेटभर खाना तक नहीं बन पाता था। जैसे-तैसे उसके माता-पिता ने उसे ग्रेजुएशन तक पढ़ा दिया था। पढ़ाई पूरी होने के बाद एक दिन यह लड़का किसी शहर में इंटरव्यू देने के लिए जा रहा था। वह ट्रैन में सफर कर रहा था।
 
ALSO READ: विनम्रता, दूसरों को छोटा न समझें
 
जब दिन के खाने का समय हुआ तब आस-पास बैठे सभी लोग अपना टिफिन खोलकर खाने लगे। उन्हें देख लड़के की भी भूख जाग गई और उसने भी अपना टिफिन निकाला। लेकिन आज उसके टिफिन में केवल रोटी ही थी और सब्जी नहीं थी। वह रोटी के साथ सब्जी लगाने जैसा अभिनय करता और कौर मूंह में डाल लेता। उसे बार-बार ऐसा करते देख आस-पास के लोग हैरान हो रहे थें। तभी एक आदमी ने लड़के से पूछा कि जब तुम्हारे टिफिन में रोटी के साथ खाने को कुछ हैं ही नहीं तो तुम ऐसे रोटी के साथ सब्जी लगाने का नाटक क्यों कर रहें हो?
 
इस पर लड़के ने जवाब दिया कि मैं ऐसा सोच कर खां रहा हू कि जैसे मेरे टिफिन में रोटी के साथ अचार रखा हैं। इस पर उस आदमी ने कहा कि क्या ऐसा करने से तुम्हे अचार का स्वाद आ रहा है?
 
ALSO READ: कहानी : एक और आखिरी प्रयास
 
लड़के ने जवाब दिया, हां ऐसा सोचने मात्र से ही मुझे रोटी स्वादिष्ट लग रही है। तभी उनकी बातें सुन रहें एक दूसरे आदमी ने कहा कि यदि सोचने मात्र से ही स्वाद आ रहा हैं तो फिर मटर पनीर या शाही पनीर सोचों न!  
अचार का स्वाद क्यों ले रहें हो?
 
तो दोस्तों आखिर इस व्यक्ति ने सही ही तो कहा कि जब सोचना ही हैं तो क्यों न बड़ा ही सोचा जाएं! बड़ा सोचेंगे तभी तो कुछ बड़ा काम कर पाएंगे। जब हम फ्री में सोच कर महसूस कर सकते हैं तो फिर छोटा क्यों सोचे?
 
ALSO READ: झूठ जब सच जैसा लगे, धोखा न खाएं
लेखक के बारे में
नम्रता जायसवाल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख